उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कर्मचारी और शिक्षक के लिए निराशाजनक बजट: हरि किशोर तिवारी

पुरानी पेंशन पर कमेटी गठन के बावजूद बजट में कोई प्रविधान नही

लखनऊ । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने केन्द्र के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे कर्मचारी और शिक्षक समाज के लिए निराशाजनक बजट बताया है। उन्होंने कहाकि पूरे देश का कार्मिक, शिक्षक पुरानी पेंशन के आन्दोलन रत है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल भी की जा चुकी है। केन्द्र सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक कमेटी बनाई है लेकिन बजट में पुरानी पेंशन का कोई प्राविधान न किया जाना इस बॉॅत का संकेत है कि सरकार केन्द्र और राज्य कार्मिकों को झुनझुना दिखा रही है। इसी प्रकार स्टेन्डर्ड कटौती को भी नही बढ़ाया गया। कुल मिलाकर बजट में कर्मचारी और शिक्षक वर्ग को कोई तव्वजों नही दी गई।

परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, डा. नरेश कुमार और इं. एन.डी. द्विवेदी ने कहा कि क्योकि यह चुनावी बजट था इसलिए कार्मिक और शिक्षक आशावान थे। सरकार के सूत्र कार्मिक संगठनों को इस बॉत का संकेत दे रहे थे कि इस बजट में शिक्षक और कार्मिकों के लिए कुछ न कुछ सरकार लेकर आएगी लेकिन ऐसा न करके सरकार ने कार्मिकों और शिक्षकों को अगुठा दिखाया है। सरकार को इसका खामियाजा आगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button