उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के व्यापारियों ने बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा की

वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में केन्द्र सरकार के रिपीट होने का आत्मविश्वास दिखा : संजय गुप्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के रीजेनंट्रा सेंट्रल होटल में “बजट चर्चा” का आयोजन हुआ. बजट चर्चा में राजधानी के व्यापारी ,उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, महिला व्यापारी और अर्थशास्त्री शामिल हुए तथा सभी ने एक साथ बैठकर बजट का सजीव प्रसारण पैनी निगाह से देखा.

बजट चर्चा में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा लोकसभा चुनाव के चलते व्यापारियों एवं आम जनता को अंतरिम बजट में भी लोक लुभावना घोषणाओ की उम्मीद थी किंतु सरकार ने इसे अंतरिम बजट के रूप में ही पेश किया जो कि कहीं ना कहीं सरकार की गंभीरता और रिपीट होने के आत्म विश्वास को दर्शाती है.

उन्होंने कहा सीधे तौर पर व्यापारियों के लिए कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं हुआ किंतु व्यापारियों को उम्मीद है नई सरकार बनने के बाद नए वित्त मंत्री व्यापारियों एवं उद्योगों को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे क्योंकि युवा किसान महिला गरीब के साथ-साथ व्यापार उद्योग को प्राथमिकता में रखने से ही देश की अर्थव्यवस्था को 5ट्रिलियंन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायता मिलेगी.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बोलते हुए कहा बजट में सीधे तौर पर वित्त मंत्री जी ने व्यापारियों को कुछ भी नहीं दिया उन्होंने कहा इस बजट में संगठन को ई कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी, सभी प्रमुख बाजारों हेतु सीसीटीवी कैमरा योजना, व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने की अपेक्षा थी.व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नई सरकार के अगले वित्त मंत्री से पूर्णकालिक बजट में व्यापारियों की सभी मांगों को पूरा होने की उम्मीद जताई.

बजट चर्चा में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिनदर सिंह ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, मोहम्मद आदिल, महिला इकाई की ट्रांस गोमती अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मौर्य उपाध्यक्ष रितु ठाकुर श्रीमती एकता, श्रीमती रीमा अग्रवाल ,चार्टर्ड अकाउंटेंट बीके गुप्ता, फिक्की के यू पी चेयरमैन मनोज गुप्ता, फिक्की के कोचेयरमैन विश्वास स्वरूप, फिक्की के राज्य प्रमुख अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button