उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में नशामुक्तिनशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

पटना : भारत के राष्ट्रपिता, सत्य एवं अहिंसा के प्रणेता, शांति दूत, स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्र नेता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के संयोजकत्व में नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ कार्यक्रम के पहले चरण में श्री गुप्ता के द्वारा वर्ग – 3 की हिन्दी की पाठ्य पुस्तक कोंपल, भाग – 1 के अध्याय – 12 के पाठ ‘गांधी जी की कहानी, चित्रों की जुबानी’, वर्ग – 4 की हिन्दी की पाठ्य पुस्तक कोंपल, भाग – 2 के अध्याय – 12 के पाठ ‘ऐसे थे बापू’, वर्ग -5 की उर्दू भाषा की पाठ्य पुस्तक गुलशन ए उर्दू के अध्याय – 8 के पाठ ‘बत्तख मियां’, वर्ग – 6 की उर्दू भाषा की पाठ्य पुस्तक फरोजान के अध्याय – 9 के पाठ ‘गांधीजी’ एवं वर्ग – 6 की ही हिन्दी की पाठ्य पुस्तक किसलय के अध्याय – 7 के पाठ ‘पिता का पत्र पुत्र के नाम’ से जोड़ते हुए गांधी जी के जीवनवृत्त से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया तथा सभी पाठों के सार व उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्री गुप्ता ने नशा मुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया तथा संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कराया। उन्होंने बताया कि गांधी जी के पुण्यतिथि को भारत में नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
मौके पर उपस्थित विद्यालय की शिक्षिका विद्या झा, नसरीन परवीन, तालीमी मरकज सदस्या रेशमा खातून एवं प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ के द्वारा गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए कार्यों एव॔ उनकी शिक्षाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button