उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कमल का फूल बनाकर दीवार लेखन अभियान चलाया

लखनऊ : लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान ने कैंट विधानसभा, मंडल तीन के बूथ संख्या 20, मोतीलाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर शक्तिकेंद्र पर दीवार लेखन अभियान चलाया। आनंद द्विवेदी और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की दीवारों पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और उसके नीचे “एक बार फिर से मोदी सरकार” स्लोगन लिखकर दोबारा मोदी सरकार बनाने के लिए जनता से अपील की।

आनंद द्विवेदी ने कहा कि अभियान के माध्यम से जनता से अपील है कि 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने ताकि देश में स्थिरता के साथ विकास हो। देश में समावेश, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर कार्य करते हुए देश को विकसित भारत बनाना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय , पार्षद चरनजीत सिंह गांधी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह राजू गांधी, विजय भुर्जी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button