उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

धनंजय मिश्रा ने सहायक वाणिज्य प्रबंधक (आईटी एवं रिजर्वेशन), गोरखपुर का पदभार संभाला

लखनऊ ::पूर्वोत्तर रेलवे के गजेटेड संवर्ग के अधिकारी के रूप में  धनंजय मिश्रा ने 23 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (आईटी एवं रिजर्वेशन) का पदभार ग्रहण किया।

बाराबंकी के हनुमानपुरी निवासी श्री मिश्रा ने वर्ष 1995 में वीसीआरसी (VCRC) के माध्यम से रेलवे सेवा प्रारंभ की। अपने सेवाकाल में उन्होंने मथुरा, आगरा एवं बरेली स्टेशनों पर विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने लखनऊ में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में सहायक प्रबंधक के रूप में भी सेवाएँ दीं। नई जिम्मेदारी संभालने से पूर्व वे भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ में प्रशिक्षण समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ लखनऊ में निवास करते हैं।

चयन चक्र 2025–2026 के अंतर्गत ग्रुप ‘बी’ की 30 प्रतिशत कोटे की चयन प्रक्रिया में श्री मिश्रा ने पैनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 70 प्रतिशत कोटे की चयन प्रक्रिया में भी उनका चयन हुआ।

श्री मिश्रा ने सेवाकाल के दौरान पीजीडीसीए, एमबीए, प्राचीन इतिहास एवं पर्यटन में स्नातकोत्तर उपाधियाँ तथा रेलवे से संबंधित विभिन्न डिप्लोमा प्राप्त किए हैं।

वाणिज्य लिपिक से गजेटेड अधिकारी तक की उनकी यात्रा निरंतर परिश्रम, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उनकी उपलब्धि अन्य रेलकर्मियों को विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से करियर में प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button