उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शांति देवी का शतायु अभिनंदन

लखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के महामंत्री ज्ञानेंद्र कठिल की दादी श्रीमती शांति देवी के सौ वर्ष पूर्ण होने पर गत बुधवार को जालौन जिले के ग्राम वावली में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमती शांति देवी ने अल्पायु में पति को खोने के बाद तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले संभाली। विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए उन्होंने बच्चों का लालन-पालन किया और परिवार को एकजुट रखा। उनका जीवन त्याग, धैर्य और पारिवारिक संस्कारों का उदाहरण है।

परिवार की चार पीढ़ियां आज भी एक साथ रह रही हैं। परिवार में आपसी प्रेम, सहयोग और बुजुर्गों के सम्मान की परंपरा कायम है। शतायु अभिनंदन समारोह इसी पारिवारिक एकता और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उनके पुत्र महेश चंद्र गुप्ता, प्रेम चंद्र गुप्ता एवं अमर चंद्र गुप्ता तथा पौत्र जितेंद्र, धर्मेंद्र, ज्ञानेंद्र, राघवेंद्र, धीरेंद्र और आशीष सहित परिवार के सदस्यों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button