उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आम आदमी पार्टी जानती है कि वह स्थायी समिति चुनाव में बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है : कमलजीत सहरावत

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा महासचिव कमलजीत सहरावत ने कहा है कि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेयर डॉ.शेली ओबेरॉय ने एमसीडी के जनरल हाउस को स्थायी समिति की शक्तियों के साथ सशक्त बनाने के निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिससे पता चला है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम अधिनियम के लिए कोई सम्मान नहीं है, जिसके अनुसार स्थायी समिति एक अनिवार्य निकाय है जो पारदर्शिता सुनिश्चित करती है विशेषकर वित्तीय मामलों में एमसीडी का कामकाज में।

कमलजीत सहरावत ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी की शक्तियां जनरल हाउस में देने के लिए मेयर के कोर्ट जाने की यह रिपोर्ट एक राजनीतिक संदेश देती है कि आम आदमी पार्टी जानती है कि वह स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि आप के कई पार्षद उसे वोट नहीं करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button