उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए : सुनील सिंह

लोकदल ने मथुरा में निकाला रोड शो, चौधरी सुनील सिंह बोले- किसानों और पिछड़ों को दिलाया जाएगा उनका हक और खोया हुआ सम्मान

मथुरा : मथुरा में आयोजित किसान सम्मान यात्रा रैली में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि लोकदल ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है, लोकदल की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की थी और हम उनके ही आदर्श को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं, भारत रत्न अभी तक न देकर सरकार उनके आदर्शों को भुला रही है.

चौधर सुनील सिंह ने कहा ”किसानों के जरिए अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी कर रहे है अन्य सियासी दलों को भी निशाने पर लेते हुए . उन्होंने कहा, चौधरी साहब की पार्टी ही लोकदल पार्टी है.किसान हितैषी होने का दावा सभी दल करते हैं वो केवल किसानों का वोट इकट्ठा करने की राजनीति कर रहे हैं। किसानों की बात केवल लोकदल करता है। किसान की आवाज उठाना जरूरी है, न कि आंदोलन करना।

किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है आज किसानों को एकजुट होना जरूरी है। किसानों के लिए MSP कानून को लाना चाहिए। मल्टीनेशनल कंपनियां किसानों को ठग रही है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मंदिर= भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,महंगाई किसान की आय दुगनी, MSP कानून लाना ,गन्ने का मूल्य का भुगतान, को जनता के सामने रखकर लोकदल 2024 में एक नया आयाम स्थापित करेगी।


आज देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। धर्म-जाति के नाम पर नफरत के बीच की खाई बढ़ती जा रही है।सरकार ने किसानों की आय दुगनी की बात कही थी,लेकिन किसान आज कर्जे में डूबा है खाद और बीज की कीमतें आसमान छू रही है। यह दिखाता है कि सरकार किसानों को लेकर कितनी गंभीर है। सरकार की गलत नीतियों से किसान तबाह हो रहा है। सरकार किसानों की खेती में मदद करने के बजाय उनकी समस्या बढ़ा रही है।

महंगाई और खेती की बढ़ती लागत से परेशान किसान भाजपा सरकार के नये-नये नियमों और हथकंड़ों से संकट में है। सरकार की उपेक्षा और सुविधाओं के अभाव से किसान आहत है। सरकार में किसान हर तरह से पीड़ित है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। न गेहूं की कीमत मिली और न आलू, सरसों, मक्का अन्य फसलों की कीमत मिली है। गन्ना किसान पहले से ही परेशान है। गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का अब भी हजारों करोड़ रूपया बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसान मिलों के सामने धरना देते-देते थक गए हैं। पता नहीं फिर भी भुगतान क्यों नहीं होता है?

इस रैली का उद्देश्य है किसानों को उसका हक दिलाना।उनका खोया हुआ सम्मान दिलाना।MSP के नाम पर ढोंग कर रही है सरकार की गलत नीतियों और काले कृषि कानूनों के विरोध में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। भाजपा सरकारों में फसल बिचौलिए लूट रहे हैं। भाजपा ने किसानों और जनता को जितना परेशान किया है, उतना अब तक की किसी सरकार ने नहीं किया है।

रविवार शाम को लोकदल की किसान सम्मान यात्रा में हजारों किसानों के काफिले के साथ मोटर वाहनों, ट्रैक्टरों, बाइकों पर सवार होकर *चौधरी चरण सिंह अमर रहे* *उनको भारत रत्न दो* *भारत रत्न दो* ‘*जय जवान जय किसान*’ के नारे लगाती हुई मथुरा राया से शुरू होकर मनोज गार्डन चौक में समाप्त की गई। चौधरी सुनील सिंह जी गरीबों, पिछड़ों, युवाओं और किसानों का दर्द समझते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button