उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसान सभा ने पूरे क्षेत्र में दौरा कर 30 तारीख के आंदोलन के लिए जनसभाएं आयोजित की

नोएडा : किसान सभा की जिला कमेटी ने साकीपुर, खेड़ी, भनोता सैनी सुनपुरा रामपुर फतेहपुर गांव में बड़ी-बड़ी जनसभाएं आयोजित कर किसानों से 10% आबादी प्लाट सहित अन्य मुद्दों पर आने की अपील की किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला साथ ही किसान मुद्दों के लंबित होने से प्राधिकरण के विरुद्ध आक्रोशित हैं.

जनसभाओं को संबोधित करते हुए संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि हमारी लड़ाई आखिरी चरण में है चुनाव सर पर है हमें बड़ी संख्या में प्राधिकरण और सरकार पर दबाव बनाकर 10% आबादी प्लाट के मुद्दे को हल करवाना है.

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा मुद्दों पर आर पार की लड़ाई लड़ती है. इसी सिलसिले में 10% आबादी प्लाट के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों को हल कर करके ही किसान सभा दम लेगी किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि किसान सभा के अलावा अन्य सहयोगी संगठन भी बड़ी संख्या में आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं.

किसान सभा के कोषाध्यक्ष अजय पाल भाटी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों भी बड़ी संख्या में आंदोलन के पहले चरण की तरह हिस्सा लेंगे. आंदोलन तभी खत्म होगा जब समस्याएं हल हो जाएंगी.

 

आज की जनसभाओं मीटिंगों में मुकेश, मटोल, सुशील, यतेंद्र, मोनू मुखिया, रईसा बेगम, दुष्यंत सेन, बाबा करतार, शिशांत भाटी, करण सिंह नागर, संजय नागर, बाबा राम सिंह, सोनू समानिया, प्रशांत भाटी, राजवीर भाटी, अशोक भाटी, मोहित नागर, बाबा नेतराम, गुरप्रीत एडवोकेट भगत सिंह चेची नरेश नागर महेंद्र प्रधान निरंकार प्रधान सुरेंद्र यादव शिबू मायचा बीरन राजवीर भाटी डॉक्टर गजेंद्र धीरज सिंह जोगेंद्र देवी मीनू देवी विनोद सरपंच शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button