निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

लखनऊ : निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्थान के महासचिव रमेश सिंह रवि ने ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान एवं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और बाद मिठाई वितरण एवं गरीबों में फल विवरण किया गया ।

इस मौके पर महासचिव रमेश सिंह रवि ने उपस्थिति पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता को 70 वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण करते हैं और हमें भारत का सविंधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है ।

इसी मौके पर डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह,सत्य प्रकाश मिश्र,नद किशोर यादव, कामता प्रसाद पाल, अमन सिंह, सुहागवती, सुलेखा,विभूति शुक्ला, अमिता शर्मा, रूबी राय, गीता लोधी,सुमन देवी, कुसुम गौतम, पुष्कर कश्यप, कपिल सिंह, विशाल कुमार, देश राज गौतम, धीरज कुमार धानुक, आदि तमाम लोगों ने भाग लिया ।



