उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सूचना निदेशालय में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सूचना निदेशक शिशिर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ : पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर, लखनऊ में 75वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सूचना निदेशक शिशिर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । उन्होंने सूचना विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये अमृतकाल का दूसरा गणतंत्र दिवस है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से आजादी मिली है और संविधान लागू हुआ। आज हम किसी राजा के अधीन नहीं बल्कि अपने संविधान के अधीन होकर अपने प्रदेश और देश के नागरिक हैं। नागरिक के रूप में जो हमें कर्तव्य और अधिकार मिले हैं उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे कि हर एक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके और हमारा प्रदेश और अधिक खुशहाल और समृद्ध बन सके। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को शपथ भी दिलाई।

निदेशक शिशिर ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अनेक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम दोहरी खुशी मना रहे हैं, अभी कुछ दिन पूर्व अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी रजनीकांत वर्मा, संयुक्त निदेशक  दिनेश गुप्ता, उप निदेशक सूचना  प्रभात शुक्ल व  ललित मोहन, सहायक निदेशक  सतीश चन्द्र भारती व  जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button