उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बढ़नी स्टेशन के वाणिज्य एवं रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों का सराहनीय सहयोग

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल यात्रियों को सुरक्षा तथा सहयोग प्रदान करने का निरन्तर प्रयासरत है। इस दिशा में मण्डल के स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति सजग रहकर कर्तव्यों का पालन किया जाता है। ऐसे ही एक घटना 22 जनवरी 2024 को बढ़नी स्टेशन पर घटित हुई।

जिसमें बढ़नी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित काउंटर पर दो नाबालिग बच्चे कभी गोरखपुर तथा कभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का टिकट मांग रहे थे, अनारक्षित काउंटर पर बैठे रेलवे कर्मियों को शक होने पर वाणिज्य अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर को सूचित किया गया। जिस पर उनके द्वारा बच्चों को बुलाकर पूछताछ की गई, जिस पर बच्चो ने बताया कि वह नाराज होकर घर छोड़कर जा रहे थे।

वाणिज्य अधीक्षक सोनकर द्वारा बॉर्डर पर स्थापित ह्यूमन ट्रैफिकिंग संस्था (आफन्त नेपाल) के सदस्यों से संपर्क कर बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। इस कार्य में बढ़नी स्टेशन के वाणिज्य एवं रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button