उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के गोमतीनगर स्थित कोचिंग डिपो में किया गया निरीक्षण

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के गोमतीनगर स्थित कोचिंग डिपो में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर मनोज कुमार अग्रवाल ने मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर/कोचिंग डी.पी. मिश्रा, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर आर.के.गुप्ता तथा लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय एस.पी. श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के आरम्भ में अग्रवाल द्वारा डिपो में उपलब्ध रैक में फायर डिटेक्शन सिस्टम की उपलब्धता, यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु साइनेज, प्रसाधन, कोच की लाईटिंग, कोच का रंगरोगन एवं साफ-सफाई का अवलोकन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा., वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, सीडीओ/ऐशबाग, सीडीओ/गोमतीनगर, सहायक इंजीनियर/विद्युत तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।



