उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विधायक जयदेवी कौशल ने डेंजफॉक्स मैन्स वियर एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किया

भारत के तेजी से उभरते ब्रांड डेंजफॉक्स की जानकीपुरम में हुई इंट्री

लखनऊ। राजस्थान  की कम्पनी डेंजफॉक्स मैन्स वियर के एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन 60 फिट रोड, विद्या वाचनालय के पास जानकीपुरम में हुआ। पहला शोरूम तेलीबाग में खोलने के बाद डेंजफॉक्स मैन्स वियर का दूसरा शोरूम है।

ब्रांड डायरेक्टर जीतेंद्र यादव ने बताया कि इस एक्सक्लूसिव शोरूम में पुरुष परिधानों की नार्मल, कैजुअल और फार्मल ड्रेसेज उपलब्ध रहती हैं। हर सीजन के परिधानों के साथ शर्ट, पैंट, टाउजर एक्सक्लूसिव फाइबर्स से तैयार किए जाते हैं जो पुरुषों की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। स्टोर के सभी परिधानों की स्टिचिंग इन हाउस होती है जो कपड़ों को लम्बी आयु प्रदान करती है।

लखनऊ में और स्टोर्स खोलने की बात करते हुए कहा कि जल्द ही राजधानी सहित उत्तर प्रदेश में ऐसे 70 एक्सक्लूसिव शोरूम खोले जाएंगे और पैन इंडिया में 350 से ज्यादा स्टोर्स अगले वित्तीय वर्ष तक खोले जाएंगे। फ्रैंचाइजी प्रमुख ज्योति कृष्णा ने कहा कि ओपनिंग पर 70 प्रतिशत तक ऑफर्स उपलब्ध है। सीजनल पुरुष परिधानों के साथ वेंडिंग कलेक्शन भी मौजूद हैं और आने वाले समय में कुर्ता, पायजामा, बास्केट तथा शेरवानी, किड्स वियर, फीमेल वियर और फुट वियर की भी बड़ी रेंज उपलब्ध रहेगी।

उद्घाटन के बाद विधायक जयदेवी कौशल ने डेंजफॉक्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जानकीपुरम में इस शोरूम के खुलने से स्थानीय निवासियों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं रह जाएगी और ब्रांडेड कपड़े किफायती दामों में मिल सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में डेंजफॉक्स कम्पनी राजस्थान से जरनल मैनेजर सुधांशु शर्मा, सेल्स मैनेजर दिनेश शर्मा तथा मार्केटिंग हेड धीरज शर्मा मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button