उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारी महाकुंभ -24 से व्यापारियों को मिलेगी राजनीतिक ताकत

28 को व्यापारी महाकुंभ में जुटेंगे प्रदेशभर से व्यापारी:अनुप शुक्ला

लखनऊ। मंगलवार को प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गोमती होटल हजरतगंज लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला का जोरदार स्वागत हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने बताया कि आज व्यापारी परेशान है ऑन लाइन शॉपिंग से सभी का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न बड़ रहा है और व्यापारियों की हत्या और उनके साथ लूट की घटनाएं भी हो रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इन घटनाओं और समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल व्यापारी आयोग गठन बीमा जी एस टी को दो स्लैब में लाने मंडी शुल्क समाप्ति व्यापारियों का प्रतिशत के अनुसार राजनैतिक हिस्सेदाटी समेत अन्य प्रमुख मांगों को पूरा किया जाए।

डा. अनुप शुक्ला ने बताया कि इन्हीं मांगों को उठाने के लिए व्यापारी महाकुंभ 2024 का आयोजन 28 जनवरी को सहकारिता भवन विधानसभा मार्ग लखनऊ में किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी नेता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगों को रखेंगे। इन्हीं मांगों को लेकर अध्यक्ष डा अनुप शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारी मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

इस अवसर पर गीता सिंह को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रेस वार्ता में राहुल गुप्ता जिलाध्यक्ष, डा पीसी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, रेनू शाही प्रदेश महासचिव, डा अदिति सिंह महिला नेत्री, शिव बहादुर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय मौर्या प्रदेश सचिव, उपदेश सिंह प्रदेश सचिव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button