उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम नगर के बच्चों ने चिड़ियाघर में मौज-मस्ती की

लखनऊ : प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम नगर के कक्षा तीन, चार व पांच के सभी बच्चों ने शनिवार को अपने शिक्षकों के साथ चिड़ियाघर पहुंच कर खूब मौज-मस्ती की और नये साल के स्वागत में उछल-कूद करते हुए जानवरों से परिचित हुए।


इससे पहले वहां पहुंचते ही विद्यालय के बच्चों ने नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में पशु-पक्षी देखकर बहुत उत्साहित हुए।
कक्षा चार के छात्र अभिषेक ने बताया कि उसने अपनी जिंदगी में पहली बार शेर को देखा। कक्षा तीन की अलशिफा ने जिराफ को देखकर कहा कि मैडम जिराफ तो बहुत लम्बा होता है हम लोग इतने छोटे क्यों हैं। कक्षा पांच के मोहसिन ने व्हाइट टाइगर को देखते ही बोला कि मैडम इस शेर को सफेद किसने किया।
इसके अलावा छात्रों ने और भी कई जानकारियां जाननी चाही।
कुल मिलाकर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने खूब मस्ती की और नए साल के आगमन की सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चे बस में सवार होकर वापस अपने-अपने घरों की तरफ रवाना हुए।

इस मनोरंजक व जानकारी वाले टूर में मुस्लिम नगर के सभासद वकार अहमद का अत्यंत सहयोग रहा तथा प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम नगर की इंचार्ज अध्यापिका श्रीमती नीलम सिंह ने सभी शिक्षकों तथा बच्चों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में फिर से बच्चों को चिड़ियाघर तथा विज्ञान अंचलिक केंद्र तथा अन्य शैक्षिक भ्रमण मैं ले जाने के लिए सभी बच्चों से वादा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button