उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वीर बाल दिवस पर दिल्ली भाजपा प्रभारी, अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने भोगल स्थित गुरुद्वारा साहब जा कर मत्था टेका

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने शक्ति विहार, बदरपुर के गुरुद्वारा साहब में जा कर श्री साहिबजादों की स्मृति में माथा टेंका

नई दिल्ली  : वीर बाल दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह एवं डा. राधा मोहन दास अग्रवाल और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा पूर्व विधायक सरदार तरविंद्र सिंह मारवाह द्वारा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, भोगल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुऐ और श्री साहिबजादों की स्मृति में माथा टेका।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्री साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस घोषित कर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी स्मृति का सम्मान तो किया ही है साथ ही देश के बच्चों एवं सभी लोगों के समक्ष सच्ची प्रेरणा भी रखी है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह विधूड़ी ने वीर बाल दिवस पर शक्ति विहार, बदरपुर के गुरुद्वारा साहब में जा कर श्री साहिबजादों की स्मृति में माथा टेंका और कहा की सिख गुरुओं ने अपना बलिदान देकर देश एवं धर्म दोनों की रक्षा के लियें हमेशा पहल की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमति मीनाक्षी लेखी ने आज शाम रमेश नगर में वीर बाल दिवस के अवसर पर अमृत वाणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गरीबों को कम्बल बांटे और कहा की गरीब कल्याण कार्य करना सिख गुरूओं की राह पर चलना है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने आज चूना मंडी, कीर्ति नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्थानीय झुग्गी बस्ती की महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस चूल्हे बाँटे।

उन्होने कहा की गरीब कल्याण एवं महिला उत्थान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का संकल्प है और आज का गैस चूल्हा वितरण उसी का भाग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कक्कड़ ने की और प्रदेश मंत्री हरीश खुराना एवं उज्जवला योजना प्रभारी राकेश प्रजापति भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button