उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गारंटी वाला रथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रातः कैंट विधानसभा के केसरी खेड़ा वार्ड पहुंचा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी जी की गारंटी वाला रथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रातः कैंट विधानसभा के केसरी खेड़ा वार्ड पहुंचा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि आज यहां आज मोदी सरकार का रथ आपके द्वार आया है योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ लीजिए।पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने सरकारी योजनाओं को ईमानदारी से लागू कराया है।
मोदी सरकार जो आपके आशीर्वाद से बनी है वह गरीबों को समर्पित है।


प्रधानमंत्री जी स्वयं गरीबी में पले-बड़े हैं इसलिए वह गरीबों की आवश्यकताओं और परेशानियों को समझते हैं और उसको दूर करने के लिए पूरा प्रयास करते हैं।पूर्ववती सरकारों में बिचौलियों ने गरीबों का हक मारा लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार मोदी जी के नेतृत्व में स्वयं आपके द्वारा जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

रक्षा मंत्री जी के प्रयासों से लखनऊ महानगर में भी विकास के अंतर्गत अनगिनत कार्य हो रहे हैं। जिस ओवर ब्रिज के नीचे कार्यक्रम हो रहा है ऐसे 21 ओवर ब्रिज लखनऊ में स्वीकृत हो चुके हैं और लगभग 12 पर आवागमन भी शुरू हो चुका है।

अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रगुप्त नगर वार्ड में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक हरसरण लाल गुप्ता और पार्षद नरेंद्र पाल उपस्थित रहे.

अभियान संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि आज प्रधान मंत्री जी की भारत संकल्प यात्रा के तहत आवास योजना में 130,आयुष्मान योजना में 76,
पीएम स्वनिधि योजना में 110
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 83 ,आधार अपडेशन 112
प्रधामंत्री छय रोग उन्मूलन में 16
पात्र लोगों का मौके पर निशुल्क पंजीकरण किया गया ।

कैंट कार्यक्रम में राजधानी सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर शरण लाल गुप्ता,मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभियान संयोजक अभिषेक खरे, कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल, संदीप यादव, मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य,विधायक प्रतिनिधि अमित गोयल और बड़ी संख्या में योजनाओं का लाभ उठाने के लिए क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button