उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाज रत्न सम्मान के साथ विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव का समापन

समाज रत्न सम्मान के साथ विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव का समापन

लखनऊ। सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले दिवगंतों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ जानकीपुरम स्थित राष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्पदा संरक्षण अनुसंधानशाला के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय विद्यार्थी प्रतिमा उत्सव समाप्त हो गया। तीन दिनों तक चले इस उत्सव में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर उन्हें प्रशस्तिपत्र और छात्रों को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले विभिन्न स्कूल, संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

इससे पहले समाज के लिये सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले उमेश चन्द्र मिश्र, राजीव मेहरोत्रा, श्रीमती छाया और ज्योति पाठक की असमायिक मृत्यु होने होने पर उन्हें श्रृद्धांजलि दी गयी और उनके योगदान के लिये परिवारीजनों को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

सामाजिक संस्था सोसायटी ऑफ कॅरियर टेक्नोलॉजी (सोक्ट) एवं जनविकास महासभा के तत्वावधान में तीन दिन तक चले इस विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चन्द्र अवस्थी, क्षेत्रीय पार्षद राज कुमार मौर्य, सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

उत्सव के समापन कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्कूली बच्चो का अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का क्रम जारी रहा। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा कई बेहतरीन नृत्य, संगीत, कबाड़ से जुगाड़, संक्षिप्त भाषण और वाद्य धंत्र वादन के कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्पर्श मौर्य ने जल संरक्षण के लिए योजनायें प्रस्तुत की, नृत्य को श्रृंखला में ओजस्वी, जाहन्वी सिंह, पावनी सिंह, रोशनी, के. निमिषा, आशी, सिद्धि गुप्ता और कृष्णा ने वाद्य यंत्र वादन के साथ श्री राम स्तुति प्रस्तुत की।

आयी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को जागरुकता के लिये संक्षिप्त भाषण की प्रस्तति की। सार्थक ने बांसुरी की प्रस्तुति की। उत्सव के सफल आयोजन पर मुख्य आयोजक पंकज तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अगले वर्ष विद्याथी प्रतिभा उत्सव और व्यापक स्तर पर किया जायेगा, ताकि शहर के हजारों स्कूली छात्र अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button