उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 121 वीं जयन्ती चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत प्रदेश में मनायी गयी

लखनऊ । प्रदेश के सभी जनपदों में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 121 वीं जयन्ती चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत धूमधाम से मनायी गयी। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में चौधरी साहब की प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन तथा मार्ल्यापण किया गया। उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, एवं विजय श्रीवास्तव तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


रोहित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौधरी साहब के नाम पर वोट तो मांगती है पर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ते हुए किसान हित में काम नहीं कर रही, भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था परंतु गन्ना किसानों का रेट आज भी घोषित नहीं किया, पर यदि सच में चौधरी चरण सिंह जी का सम्मान करती है तो गाना किसान का रेट ₹400 घोषित करें। रोहित अग्रवाल ने कहा कि गांव गरीब किसान व मजदूर की भावना है कि चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

इस अवसर पर काकोरी में ग्राम पंचायतों में ग्राम वासियों के बीच जाकर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी साहब पूरे देश में एकमात्र किसानों के हमदर्द एवं शुभचिंतक थे जिन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में किसान हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प का निर्वाह किया। चौधरी साहब का प्रत्येक कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था। किसान को उसकी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा ही दी गयी।
जयन्ती कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, किरण सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, विनोद सोनकर, के0जी0 वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, सम्राट सिंह चौहान, मुकेश, हर्षित, अनीता यादव, शहजाद, प्रभूदयाल, विश्वनाथ यादव आदि लोग शामिल होकर चौधरी साहब को नमन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button