उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बिंद्रा बाज़ार का वार्षिक संत समागम 24 दिसंबर को

सातवीं पुण्य स्मृति दिवस पर प्रेरणा दिवस समारोह एवं काव्य गोष्ठी

बिंद्रा बाजार, आज़मगढ़ । संत निरंकारी मिशन एवं सप्रेम संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक-आध्यात्मिक चिंतक, निरंकारी मिशन के स्थानीय पूर्व संयोजक व् ज्ञान-प्रचारक, विद्वान संत श्री प्रेम नारायण लाल एवं उनके अनन्य मित्र व् निरंकारी सेवादल के संचालक राजध्यानी यादव सहित स्थानीय सभी ब्रह्मलीन संतों की स्मृति तथा उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त करने हेतु विशाल वार्षिक निरंकारी सत्संग के रूप में “प्रेरणा-दिवस” का आयोजन रविवार , 24 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक ब्रांच बिंद्राबाजार , रोहुवा (मुस्तफाबाद) स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से पधारे भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त संत ऋषि राम शर्मा करेंगे।

सप्रेम संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र कुमार अस्थाना ने यह सूचना देते हुए बताया क़ि पिछले सात वर्ष पहले प्रेम नारायण लाल जी 21 नवम्बर 2016 को एवं राजध्यानी जी,18 जनवरी 2017 को अपने नश्वर शरीर का त्याग करके इस निराकार में विलीन हुए थे। दोनों में बहुत ही गहरी मित्रता व् आपसी प्रेम था और साथ साथ ही मिशन को यहाँ फ़ैलाने व् निरंतर मिशन व् समाज की सेवाओं में सहयोग जीवन पर्यंत देते रहे हैं और अंततः लगभग साथ-साथ ही दुनिया को अलविदा कहा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एक साथ ही यह कार्यक्रम इन दोनों विभूतियों की स्मृति में निरंतर मनाया जाता रहा है। कोरोना काल मे भी ऑनलाइन माध्यम से यह श्रृंखला जारी रही।
श्री अस्थाना ने बताया क़ि कार्यक्रम में *प्रेम* शीर्षक पर आधारित एक कवि सभा का आयोजन भी किया जायेगा। ब्रांच इंचार्ज टूअर राम ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे जनपद व् अन्य जनपदों से भी श्रद्धालुओं , विद्वान ,कवि व् अन्य लोगों के भाग लेने की सम्भावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button