उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा निर्देशित संरक्षित ट्रेन संचलन को ऑडिट टीम ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइन्ट एवं क्रासिंग, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा निर्देशित संरक्षित ट्रेन संचलन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य हेतु लखनऊ मंडल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक परिचालन विक्रम कुमार के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा. प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय  मानसी मित्तल, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/परिचालन  देवेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य शाखाधिकारियों की उपस्थिति में इज्ज़तनगर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा. विवेक गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/द्वितीय  विपिन यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर  प्रवेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर  मनीष गंगवार की संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा लखनऊ मण्डल के मैलानी जं.-लखीमपुर रेल खण्ड का अन्तर मण्डलीय संरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के आरंभ में संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा मैलानी स्थित डीज़ल इंस्टालेशन प्वाइंट, एम.जी.कोचिंग डिपो, दुर्घटना सहायता यान, दुर्घटना चिकित्सा सहायता यान,पैनल रूम, एकीकृत क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम तथा एल.डब्लू.आर, पैनल रूम, स्टेशन यार्ड आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा से संबंद्ध कार्यरत रेल कर्मचारियों की कार्य प्रणाली कुशलता परीक्षण एवं वृहद स्तर पर संरक्षा काउंसिलिंग भी की गयी तथा ठण्ड केे मौसम के दौरान प्रकाश व्यवस्था, अतिरिक्त उपकरणों की उपलब्धता, रात्रिकालीन फूट प्लेटिंग, रात्रि पैट्रोलिंग के दौरान सतर्कता से कार्य किए जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।


इसके पश््चात बांकेगंज-गोला गोकर्णनाथ स्टेशनों के मध्य गेट सं0 166 का संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस दौरान संरक्षा ऑडिट टीम ने उपलब्ध संरक्षा उपकरणों, बूम लॉकिंग, प्राइवेट नम्बर स्थानान्तरण रजिस्टर, सेफ्टी चेन, पटाखा संकेत एवं हैण्ड टॉर्च की जाँच की तथा कार्यरत गेट मैन से फाटक टूटने अथवा फेल होने की दशा में बरती जाने वाली संरक्षा सावधानियाँ संबंधी जानकारी प्राप्त की।


  • निरीक्षण के अगले चरण में ऑडिट टीम द्वारा गोला गोकर्णनाथ-फरधान स्टेशनों के मध्य कर्व सं0 40 एवं मेजर ब्रिज संख्या 203 तथा फरधान स्टेशन का औचक संरक्षा निरीक्षण किया गया। ऑडिट टीम ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइन्ट एवं क्रासिंग, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया तथा ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एवं प्वांइट्समैन का संरक्षा संबंधी ज्ञान परखा।

  • इसी क्रम में ऑडिट टीम द्वारा फरधान-लखीमपुर स्टेशनों के मध्य गेट सं0 122 व 121 स्पेशल की स्थिति एवं ओएचई का भी संरक्षा निरीक्षण किया गया।

  • ऑडिट टीम ने निरीक्षण के अंत में लखीमपुर स्टेशन पहुॅचने पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइन्ट एवं क्रासिंग, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, सहायक विद्युत इंजीनियर एवं अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button