उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सप्रेम अभिक्षमता परीक्षण प्रतियोगिता सम्पन्न

निरंकारी सन्त प्रेम नारायण लाल जी की 7वीं पुण्य-स्मृति में हुआ आयोजन

लखनऊ : सप्रेम संस्थान(रजि.) के तत्वावधान में गुरुदेव हरदेव ट्यूटोरियल द्वारा आयोजित “सप्रेम अभिक्षमता परीक्षण प्रतियोगिता” रविवार को महान सामाजिक एवं आध्यात्मिक चिंतक निरंकारी सन्त प्रेम नारायण लाल जी की 7वीं पुण्य-स्मृति में वाराणसी शिवपुर क्षेत्र में बासदेवपुर प्राइमरी स्कूल के निकट गुरुदेव हरदेव कॉलोनी में सम्पन्न हुआ। जिसमें क्लास 1 से लेकर 6 तक के चयनित कुल 20 बच्चे-बच्चियों ने भाग लिया।

   गुरुदेव हरदेव ट्यूटोरियल के प्राध्यापक रोहित अस्थाना और आर्यमन अस्थाना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों बच्चों को मैथ,साइंस,सोसल,हिन्दी और इंग्लिश के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उनकी बौद्धिक क्षमता के परीक्षण हेतु हल करने को दिए गए।

ट्यूटोरियल की प्रबंधिका सीमा अस्थाना ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में शिक्षण अभिरुचि बढ़ाने के उद्देध्य से किया गया जिसमें क्लास वाइज चयनित प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन-पत्र, पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर सप्रेम संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र कुमार अस्थाना भी बच्चों में उत्साह-वर्थन के लिए उपस्थित रहे और बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button