उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली में उत्तर प्रदेश रचेगा इतिहास : आराधना मिश्रा मोना

लखनऊ । लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी पूरी संगठनात्मक ताकत झोंक दी है।

दिल्ली के वार रूम से राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी संगठन श्री के0 सी0 वेणुगोपाल जी प्रत्येक राज्य में रैली की तैयारियों की कमान संभाल रहे हैं। दिल्ली वार रूम से उत्तर प्रदेश मुख्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर (कांग्रेस वार रूम) के माध्यम से पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों, सभी छः जोनों और प्रदेश के सभी 75 जिलों की तैयारियों की लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश की भागीदारी इस महारैली को ऐतिहासिक बनाए और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचे।

सभी छः जोन, 75 जिले और पूरा संगठन सक्रिय

आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया कि रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी छः जोन- पश्चिम, बृज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल जोन में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। सभी 75 जिलों में जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर दिल्ली पहुंचने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों को भी सक्रिय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रत्येक स्तर पर बेहतर तालमेल और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी
प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने दिल्ली रैली को लेकर गंभीरतापूर्वक नेतृत्व संभाल रखा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जिलों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता जिला स्तर पर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। इसके साथ ही श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के द्वारा सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों तथा प्रबुद्ध जनों से भी संवाद स्थापित कर उन्हें लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के इस अभियान से जुड़ने और दिल्ली पहुँचने का आह्वान किया गया है।

*संगठनात्मक मोर्चेबंदी-पश्चिमी उ0प्र0 से अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली पहुंचाने की तैयारी*
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद  इमरान मसूद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली रैली के लिए डटकर मोर्चा संभाल रखा है।  इमरान मसूद के अनुसार वह अभी तक 30 से अधिक संगठनात्मक बैठक कर चुके हैं वही पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए दिल्ली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या लाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद और श्री आलोक प्रसाद जोनवार और जिलावार बैठकें करके जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इमरान मसूद ने पश्चिमी उ0प्र0 के जनपदों के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर कंाग्रेसजनों एवं आम लोगों से मिलकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए एवं लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट के अधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली पहुंचने की अपील की है। उन्होने कहा कि केन्द्र में बैठी सरकार आम जनता के संवैधानिक अधिकार मताधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है जिसे किसी कीमत पर छीनने नहीं देंगे।

*वोट की ताकत ही लोकतंत्र की ताकत है”*

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा है कि “वोट बचाओ, देश बचाओ” केवल एक रैली का नारा नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संकल्प है। वोट जनता की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकत है। इस ताकत की रक्षा करना हर जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी इसी संकल्प के साथ जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और वरिष्ठ नेताओं के समन्वय के साथ इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने में जुटी है। हाल ही में श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित सुप्रीम कोर्ट मार्च में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने संगठन की सक्रियता को प्रदर्शित किया था। अब 1 नवंबर की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली में भी उत्तर प्रदेश से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*रामलीला मैदान से बुलंद होगी लोकतंत्र की आवाज*

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने विश्वास व्यक्त किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र समर्थक नागरिकों की बड़ी भागीदारी दर्ज होगी। यह रैली मताधिकार की सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और जनता के अधिकारों के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

उन्होंने प्रदेश के कांग्रेसजनों से आवाहन किया कि वे पूरी एकजुटता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान में भाग लें तथा लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संकल्प स्पष्ट है-लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार का सम्मान और जनता की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन पूरी मजबूती से मैदान में है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button