उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता, युवा शक्ति और असीम संभावनाओं का प्रतीक : रेखा गुप्ता

नई दिल्ल :  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में भारत सरकार की पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आयोजित युवा संगम फेज-7 के तहत दिल्ली आए तमिलनाडु के विद्यार्थियों और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। संवाद के दौरान छात्रों से उनके नाम , क्या कर रहे हैं , किस यूनिवर्सिटी से आयें है , उनकी हॉबी आदि के विषय में जाना । मुख्यमंत्री ने युवा प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति भारत की युवा शक्ति, ऊर्जा, आकांक्षाओं और असीम संभावनाओं का प्रतीक है। युवा संगम जैसे कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, विकास यात्रा और जीवनशैली को करीब से समझने का अवसर देते हैं। इससे न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना भी मजबूत होती है।

सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता पर जोर —
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा संगम पहल युवाओं को विभिन्न राज्यों की यात्रा करने, वहां की संस्कृति और विकास को समझने, नवाचार एवं शासन व्यवस्था के बारे में जानने तथा दूसरे राज्यों के जनजीवन का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। भारत की असली ताकत उसकी विविधता में निहित है। अलग-अलग भाषाएं, खान-पान, कला और जीवन शैलियां हमारी राष्ट्रीय पहचान को समृद्ध बनाती हैं। जब युवा एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करते हैं तो न केवल विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि स्थायी मित्रता और आपसी सहयोग के नए द्वार भी खुलते हैं।

तमिलनाडु की विरासत और उपलब्धियों की सराहना —
मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु की समृद्ध सभ्यतागत विरासत, साहित्य, कला और ज्ञान परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र में राज्य का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि तमिलनाडु से आए युवा अपने राज्य की गौरवशाली विरासत और उपलब्धियों के प्रतिनिधि हैं। दिल्ली में उनका प्रवास उन्हें राजधानी की सांस्कृतिक विविधता, विकास कार्यों, शासन व्यवस्था और सामुदायिक जीवन को करीब से जानने का अवसर देगा।

दिल्ली की परिवहन व्यवस्था और ऐतिहासिक स्थलों का आमंत्रण — मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिल्ली की आधुनिक परिवहन व्यवस्था, मेट्रो नेटवर्क, इलेक्ट्रिक बसों और नई ईवी नीति को करीब से देखने तथा राजधानी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत 55 सदस्यीय दल का दौरा युवा संगम फेज-7 के अंतर्गत सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु के विद्यार्थियों और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स का प्रतिनिधिमंडल 26 अक्टूबर से एक नवम्बर तक दिल्ली के प्रवास पर है। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के विद्यार्थी और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स सहित 84 लोग शामिल हैं। नोडल ऑफिसर प्रोफेसर केपी सिंह ने बताया कि
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम फेज 7 कार्यक्रम एक यूनिवर्सिटी से दूसरी यूनिवर्सिटी के बीच युवाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करना , वहाँ की सभ्यता, संस्कृति, साहित्य , भाषा, रहन सहन जानने के लिए आपसी सहयोग प्रदान करना है । उन्होंने बताया कि हमारी यूनिवर्सिटी के 55 सदस्यीय छात्रों की एक टीम तमिलनाडु गई हुई है । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्रालय के उप सचिव श्रेयांश मोहन, युवा संगम फेज-7 के नोडल अधिकारी प्रो. केपी सिंह, एसजीटीबी खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. गुरमोहिंदर सिंह, प्रो. हंसराज सुमन, संयुक्त निदेशक, गांधी भवन, दिल्ली विश्वविद्यालय, केंद्रीय तमिलनाडु विश्वविद्यालय के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रो. नागेश्वर राव डी, श्रीअंश मिश्रा , प्रो.मनोज कुमार कैन, प्रो.भावना पांडेय , प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। मंच संचालन प्रोफेसर चारू कालरा ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित प्रोफेसर हेमचंद जैन ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button