उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीएसएच के दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो गये शिक्षक

कानपुर दर्शन के तहत शिक्षक-शिक्षकाओं ने की टीएसएच की विजिट

कानपुर। ‘कानपुर दर्शन’ के फर्स्ट सिटी टूर के तहत दो दर्जन से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आर्य नगर स्थित ‘द स्पोटर््स हब’ का आज भ्रमण किया। शहर के सम्मानित शिक्षक ‘द स्पोर्ट्स हब’ के आकर्षण और यहां व्याप्त सुविधाओं को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये और उन्होंने कानपुर स्मार्ट सिटी के इस प्रोजेक्ट की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी में टीएसएच जैसा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का होना एक सपने के साकार होने जैसा है।
‘कानपुर दर्शन’ के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार आज शाम द स्पोर्ट्स हब का भ्रमण करने के लिये पहुंचे।

शिक्षकों ने ‘द स्पोर्ट्स हब’ के इंटरनेशनल लेबल के स्विमिंग पुल के अलावा यहां के विशाल मल्टीपरपज हॉल, शूटिंग रेंज, बिलियर्ड्स रुम, योग कक्षा, जिम, बॉक्सिंग रिंग, स्क्वैश को देखा। भ्रमण के लिये आये शिक्षक यह जानकार अचंभित हो गये कि ओलंपिक के 28 खेलों में से 22 इंडोर खेलों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा ‘द स्पोर्ट्स हब’ में है। उन्हें ईडब्ल्यूएस बच्चों के निशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी से भी अवगत कराया गया।

‘द स्पोर्ट्स हब’ में को देखकर हर्ष से फुले नहीं समाये शहर के सम्मानित शिक्षक-शिक्षकाओं ने यहां फोटो खिंचवाये और सेल्फी आदि लीं। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा कि ‘द स्पोटर््स हब’ जैसा स्पोटर््स कॉम्पलेक्स कानपुर में भी हो सकता है।

कहा कि टीएसएच को देखकर ऐसा लगा जैसे विदेश की धरती पर आये हों। ‘द स्पोर्ट्स हब’ का भ्रमण करने वालों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजय नगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ंिसंहपुर, राजकीय हाईस्कूल, बैकुंठपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भौती, राजकीय हाईस्कूल रामपुर भीमसेन, राजकीय हाईस्कूल, जहांगीराबाद, राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा, बिधनू, राजकीय हाईस्कूल, रायगोपालपुर, राजकीय हाईस्कूल, ककरहिया, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बदलेसिमनापुर, नागर जी विद्यालय इंटर कॉलेज, कृष्णानगर,  जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज, कृष्णानगर, जेपीआरएन अमर इंटर कॉलेज जाजमउ, पीपीएन इंटर कॉलेज परेड, पीपीएन बालिका इंटर कॉलेज, परेड, ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज, बिरहाना रोड, कानपुर विद्या मंदिर इंटर कालेज, स्वरुप नगर,  कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, मारवाड़ी इंटर कालेज कैनाल रोड, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझावर और ओंकाररेश्वर सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर के शिक्षक व शिक्षिकायें शामिल थीं।

इसके पहले कानपुर दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रीन पार्क स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी ने कानपुर दर्शन के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कानपुर दर्शन के शुभारंभ के मौके पर अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिंह, जे.के. आर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि आशीष चौहान, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार, समन्वयक डॉ0 सुधांशु राय, उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव, उप खेल निदेशक आरएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, पर्यटक अधिकारी अर्चिता ओझा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का बखूबी संचालन प्रतीक शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button