कमर्शियल चैलेंजर्स ने जनरल जायंट्स टीम को 05 रनों के अंतर से हराया
’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग IDL-2023’’ में आज का मैच कमर्शियल चैलेंजर्स व जनरल जायंट्स के मध्य खेला गया।
कमर्शियल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। कमर्शियल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 07 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाये। जिसमें अम्बर प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 59 रन तथा इमरान हसन ने 21 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनरल जायंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकलेश मीना ने 02 तथा रंजीत कुमार, अभिषेक, सनी, अंकित एवम् करन ने 01-01 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनरल जायंट्स की टीम 20 ओवरों में 05 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी। जिसमें पी.उदित ने सर्वाधिक नाबाद 59 रन तथा राहुल यादव ने 26 एवम् अभिषेक ने 12 रनों का योगदान दिया। कमर्शियल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय शर्मा ने 02 विकेट, मोनू, शिवम् तथा गुरमीत ने 01-01 विकेट प्राप्त किया। कमर्शियल चैलेंजर्स ने जनरल जायंट्स टीम को 05 रनों के अंतर से हरा दिया।



