अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रू. 8.02 करोड़ की लागत से विकसित किये जा रहे रामघाट हाल्ट स्टेशन के विकास कार्याे का निरीक्षण

लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति राघवेंद्र कुमार तथा लखनऊ मण्डल के शाखाधिकारियो के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रू. 8.02 करोड़ की लागत से विकसित किये जा रहे रामघाट हाल्ट स्टेशन के विकास कार्याे की अद्यतन स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने रामघाट हाल्ट स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नव निर्मित मल्टीफंक्शनल काम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। मल्टीफंक्शनल काम्प्लेक्स में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट विंडो, सामान्य उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खानपान स्टॉल, रिटायरिंग रूम आदि का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रामघाट हाल्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म सतह के अपग्रेडेशन एवं उच्चीकरण,सर्कुलेटिंग एरिया में बाउण्ड्री वाल का निर्माण तथा प्लेटफार्म पर आर. सी. सी. बाउण्ड्री वाल तथा पे एण्ड यूज प्रसाधन के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को रामघाट हाल्ट स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार के निर्माण कार्य को तीव्र गति से किये जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अगले चरण में मंडल रेल प्रबंधक ने कटरा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया।

उन्होनें स्टेशन के नये प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, पी.पी. शेल्टर, नये प्रसाधन का निर्माण तथा पुराने प्रसाधन का नवीनीकरण, 40,000 लीटर क्षमता के वॉटर हेड टैंक का निर्माण, मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु प्रतीक्षालय का सौन्दर्यीकरण, बैठने की व्यवस्था बैंच, ग्लोशाइन स्टेशन नाम बोर्ड, साइनेजेज, वाटर बूथ, प्रर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आदि के चल रहे कार्यो का निरीक्षण कर तय समय सीमा के अन्दर पूरी गुणवत्ता के साथ पुरा करने हेतु निर्देशित किया। कटरा स्टेशन पर लगभग रू. 2.5 करोड़ की लागत से सुविधा विस्तार का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, उप मुख्य इंजीनियर/गति शक्ति सहायक विद्युत इंजीनियर, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




