उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडलीय नाटक टीम ने अंतर्मंडलीय नुक्कड़-नाटक प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान

लखनऊ : उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल अपनी प्रतिबद्ध रेल सेवाओं के कुशल संचालन के साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी अग्रणी रहते हुए अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करता है एवं अपने प्रतिभावान रेलकर्मियों का उत्साहवर्धन करके उनको बढ़ावा देता है I इसी क्रम में मंडल की नाटक टीम ने अपनी अभिनय कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जगाधरी में दिनांक 03.11.23 को आयोजित होने वाले अंतर्मंडलीय नुक्कड़-नाटक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया I आज दिनांक 07 नवम्बर 23 को विजेता नाटक टीम के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक ,डॉ. मनीष थपल्याल से भेंट की एवं मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पूरी टीम को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा के साथ नाटक टीम को प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की गयीं I इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/ मंडलीय सांस्कृतिक अधिकारी  अमित पाण्डेय भी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button