उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक ने उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की

संरक्षा को बेहतर बनाने में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने वालों को संरक्षा पुरस्‍कार दिए गए

लखनऊ : उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने उत्‍तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्‍ली में उत्‍तर रेलवे के विभागाध्‍यक्षों और मण्‍डल रेल प्रबंधकों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की । बैठक में स्‍टेशनों पर प्‍लेटफार्मों का विस्‍तार, प्‍लेटफॉर्मों के लेवल में वृद्धि, वॉशेबल एप्रनों, दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान, फुट-ओवर ब्रिजों, एस्‍केलेटरों, दिव्‍यांगजनों के लिए लिफ्टों की सुविधा, मुख्य प्रवेश द्वार सहित स्‍टेशन भवन का सुधार जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराने पर चर्चा की गयी। उन्‍होंने गतिशीलता वृद्धि, विकासात्‍मक बुनियादी कार्यों, मालभाड़ा लदान और रेलपथों पर संरक्षा की भी समीक्षा की।

कार्य-प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ, महाप्रबंधक ने रेल यात्रियों और रेल संपत्‍ति की संरक्षा और सुरक्षा में उच्‍च मानकों को बनाए रखने में अपना योगदान देने वाले 5 सजग कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्‍कार प्रदान किए ।
उन्‍होंने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में सीएसआर निधि के जरिये शौचालय के निर्माण के लिए उत्‍तर रेलवे के अनेक रेलवे स्‍टेशनों को चुना गया है। उन्‍होंने रेलगाड़ियों की समयपालनबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखने और गतिशीलता को बढ़ाने से संबंधित कार्यों में तेजी लाने तथा कार्यों की प्रगति की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने रेलपथों और वैल्‍डों के अनुरक्षण मानकों को बेहतर बनाने तथा रेलपथों के निकट पड़े स्‍क्रैप को हटाने के लिए जोन पर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने पेडों की छटाई करने और रेलपथों के आसपास उग आई वनस्‍पतियों को साफ किए जाने के कार्यों का जायजा लिया।
श्री चौधुरी ने रेल परिचालन में मानवीय असफलताओं को कम करने तथा रेल दरारों और रेल वैल्‍डों की गहन निगरानी करने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि इन कामों में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और रेल परिचालन से संबंधित  निरीक्षणों को बढ़ाने के लिए कहा।
उन्‍होंने बताया कि खाद्यान्‍नों एवं अन्‍य मदों के लदान में प्रत्‍येक गुजरते माह के साथ वृद्धि हुई है।
उत्‍तर रेलवे अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button