उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में भारत स्काउट गाइड का 74वां स्थापना दिवस समोरोह का आयोजन

लखनऊ : उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड, जनपद लखनऊ के तत्वावधान में लखनऊ पब्लिक कालेज, सेक्टर 09 वृदावन योजना, लखनऊ में भारत स्काउट गाइड का 74वां स्थापना दिवस समोरोह का आयोजन किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका उदघाटन उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र एवं जिला सचिव अनिल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायनियर मोण्टसरी, एल्डिको बाच्र, द्वितीय स्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल, वृन्दावन योजना एवं तृतीय स्थान ए0पी0एस0 एकेडमी, तेलीबाग एवं मिशन शक्ति थीम पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल ए ब्लाक राजाजीपुरम, द्वितीय स्थान डी0पी0एस0 एल्डिको एवं तृतीय स्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनन्द नगर एवं योगेश्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज के स्काउट और गाइड द्वारा प्राप्त किया गया।*
कार्यक्रम का संचालन डी0ओ0सी0 गाइड मधु हंसपाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में आये विद्यालयों को मुख्य अतिथि डा0 आर0पी0 मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह एवं विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली पटेल के साथ जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) रीता मौर्या द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, डी0ओ0सी0 (गाइड) मधु हंसपाल, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (गाइड) रीता मौर्या, जिला संस्था के अन्य पदाधिकारीयों के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली पटेल एवं विभिन्न विद्यालयों से आये स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन भी उपस्थिति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button