उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुशांत दुगोत्सव में नव अंशिका “डांडिया नाइट्स”ने मचाया धमाल

अंशिका त्यागी, बॉबी, श्लोविज़ के साथ डीजे डेला और एसके बॉयज ने शाम को चढ़ाया परवान

लखनऊ । नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से दुर्गोत्सव-2023 में भजन, कथक और डांडिया की त्रिवेणी प्रवाहित की जा रही है। श्री श्री दुर्गा पूजा का आयोजन सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से 20 से 24 अक्टूबर 2023 तक विंटक्लब लॉन के प्लाट नंम्बर दो के परिसर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। पहले दिन आशुतोष द्विवेदी के भजन और रविवार को महा अष्टमी पर सुरभि सिंह निर्देशित कथक प्रस्तुति “शक्ति स्वरूपा”के बाद अंतिम दिन द ग्रेट इंडिया डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया।

सोमवार को महानवमी के दिन खासतौर से द ग्रेट इंडिया “डांडिया नाइट्स”का आयोजन किया गया। उसमें लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी के दल की प्रस्तुति केन्द्रीय आकर्षण बनेगी। इसके साथ ही युवाओं ने धमाकेदार डीजे का भी आनंद लिया। बॉबी ने क्लासिक ठग और बॉय ऑफ़ मिर्ज़ापुर पर धमाल मचाई वहीं श्लोविज़ ने उमर मेरी छब्बीस और संस्कृत रैप सुनाकर शाम को परवान चढ़ाया। इसके साथ ही डीजे डेला और डीजे एसके बाय ने रंग जमाया। देर शाम तक लोगों ने इस जोशीली शाम का लुत्फ उठाया। आगंतुकों ने दुर्गोत्सव में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। फूड स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी वहीं कोलकाता के हस्तशिल्प और झूलों सहित माता के दरबार ने लोगों का ध्यान खींचा। फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि नव अंशिका फाउंडेशन एक ओर जहां नवांकुर प्रतिभाओं को मंच दे रही हैं वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वर्ष पर्यंत कार्य कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button