उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री की पुण्य तिथि मनाई गई

कार्यक्रम में मौजूद लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके अपने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

लखनऊ । क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री की पुण्य तिथि आज मनाई गई।जिसमे समाज के कई गणमान्यों ने उपस्थित होकर उनको याद किया।

इतिहास प्रसिद्ध काकोरी देश के वीर स्मृति क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री जी का जन्म 3 मार्च 1902 को वीकली जिला बुलढाणा महाराष्ट्र में हुआ था।रामकृष्ण खत्री जी का निधन 18 अक्टूबर 1996 को लखनऊ में हुआ था।यह जानकारी उनके सुपुत्र उदय खत्री ने अपने गौतम बुद्ध मार्ग आवास पर आयोजित 27 में पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दी।

इस मौके पर उदय खत्री ने कहा कि भले ही रामकृष्ण खत्री जी आज हमारे बीच नहीं है पर उनके आदर्श, पूर्ण स्मृति और यशगाथा लंबे समय तक अमर रहेंगे।

इस अवसर पर मोनिका खत्री कल्पना पांडे(दीपा),उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद,भाजपा नेता सुधीर हलवासिया,शिशिर मालवीय,मोहम्मद आदिल,मयूर कपूर, बबीता वर्मा,शत्रुघ्न सिंह,कृपा शंकर शर्मा,जय रामदास रस्तोगी,दिनेश सोनी,पत्रकार जितेंद्र कुमार खन्ना, आलोक सिन्हा, प्रतिश सिन्हा,आर द्विवेदी,ललित कुमार,एडवोकेट वीरेंद्र त्रिपाठी सहित सभी गणमान्यों ने रामकृष्ण खत्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और बाबूजी को याद करके उनको नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button