उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में हिंदी पखवाड़ा के तहत रेल संरक्षा पर आधारित ’तकनीकी संगोष्ठी’ का आयोजन

 

लखनऊ  । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक मनाये जाने वाले हिंदी पखवाड़ा के अर्न्तगत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सी.डी.ओ. कार्यालय, गोरखपुर एवं सहायक मण्डल इंजीनियर कार्यालय, बहराइच में रेल संरक्षा पर आधारित ’तकनीकी संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर, पूर्वाेत्तर रेलवे, बहराइच  ए०के० श्रीवास्तव के अध्यक्षता में मनोरंजन संस्थान, बहराइच में ’मानसून में रेलपथ संरक्षा’ विषय पर तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संरक्षा श्रेणी में आने वाले प्वाइंट मैन, गेटमैन एवं ट्रैक मेंटेनर तथा सुपरवाइजरों को संरक्षा एवं सुरक्षा के अर्न्तगत अपनाई जाने वाली सावधानियां, कार्य के दौरान कर्मचारियों की दक्षता, संरक्षा के प्रति जागरुकता बनाए रखने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए।
इसी परिप्रेक्ष्य में गोरखपुर स्थित सी.डी.ओ. कार्यालय में तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button