उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में गहन साफ-सफाई हेतु ‘स्वच्छ स्टेशन दिवस का आयोजन

लखनऊ । सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’-2023 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में मण्डल के गोरखपुर जं0, लखनऊ जं0,बस्ती, गोण्डा जं0, बादशाहनगर, खलीलाबाद, मनकापुर जं0 तथा ऐशबाग जं0 आदि स्टेशनों पर गहन साफ-सफाई हेतु ‘स्वच्छ स्टेशन दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान रेलवे अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों ने साथ में स्वच्छता की शपथ ली तथा उक्त रेलवे स्टेशनों पर सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, वाहन पार्किग आदि स्थानों पर गहन सफाई हेतु सघन स्वच्छता अभियान चलाया तथा स्वच्छता से संबंधित उपकरणों एवं संयंत्रो की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता, स्वच्छता संयंत्रों एवं औजा़रो के उचित रखरखाव तथा कूड़े एवं कचरे का वर्गीकरण के आधार पर संग्रह एवं निस्तारण किया गया। स्टेशनों के प्लेटफार्माे पर उपलब्ध शौचालयों, पेयजल बूथों तथा यात्रियों के बैठनें हेतु बेंचो की सफाई एवं डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।


इसी क्रम में लखनऊ जं स्टेशन पर ’स्वच्छ स्टेशन’ के परिप्रेक्ष्य मे यात्रियों कोे पौधे का वितरण किया गया। उनको जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनसे अनुरोध किया गया, स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें, ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें। स्टेशनों पर लगे हुए डस्टबिन का उपयोग करें, गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले, इधर-उधर ना थूके, पीक दान का प्रयोग करें तथा ’सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करे एवं कपड़े सेे बने थैलों का उपयोग करें।


स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान यात्रियों एवं कर्मचारियों को ’प्रभात फेरी’ व स्वच्छता जागरुकता पर आधारित ’नुक्कड़ नाटक’ ,बैनर, पोस्टर तथा स्लोगन व सोशल मीडिया के माध्यम से साफ-सफाई के महत्व एवं होेने वाली संक्रामक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
’मेरी सीट मेरा डिब्बा’ थीम के अंतर्गत स्टेशनों तथा ट्रेनों में यात्रियों को यात्रा के दौरान पेपरलेस टिकट के अधिक उपयोग हेतु जागरूक किया गया।

सभी स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा ’स्वच्छ स्टेशन दिवस’ के अवसर पर जागरूकता सन्देशों की लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है। रेलवे कर्मचारी एवं यात्रीगण, रेल परिसर को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें। “स्वच्छता पखवाड़ा” के अर्न्तगत कल 19 सितम्बर 2023 को भी ’’स्वच्छ स्टेशन’’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button