उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रतिस्पर्धी गेमर्स के लिए पेश है बेहतरीन ट्रेनिंग ग्राउंड: रिओट गेम्स की ओर से वैलोरेंट प्रीमियर

लखनऊ  : लंबे इंतज़ार के बाद आज रिओट गेम्स का नया प्रतिस्पर्धी मोड, वैलोरेंट प्रीमियर लॉन्च होने वाला है। वैलोरेंट , रिओट गेम्स से एक 5v5 कैरेक्टर-बेस्ड टैक्टिकल शूटर है। प्रीमियर वैलोरेंट की टीम पर आधारित प्रतिस्पर्धी प्रणाली होगी जो गेम और स्पोर्ट को व्यापक रूप से जोड़ेगी। खिलाड़ी अब अपनी ख़ुद की टीमें बना सकेंगे, और निर्धारित मानचित्रों पर साप्ताहिक मैचों की सीरीज़ में प्रतिस्पर्धा करेंगे। जो लोग पर्याप्त मैच जीतेंगे, उन्हें अंत में प्लेऑफ़ टूर्नामेंट में जगह दी जाएगी। यह मोड कुछ समय से बीटा टेस्टिंग के चरण में था, जो अब दुनिया के सभी खिलाड़ियों के लिए खुल गया है।

रिओट गेम्स भारत और दक्षिण एशिया के बाजारों के लिए प्रतिबद्ध है, जहां तत्पर खिलाड़ी और ई-स्पोर्ट्स का बढ़ता हुआ परिदृश्य है। प्रीमियर दोस्तों के लिए मिलकर प्रतिस्पर्धा करने और एक मजबूत टीम बनाने का रोमांचक तरीका पेश करेगा। भविष्य में, प्रीमियर वीसीटी चैलेंजर लीग की ओर ले जाएगा, जो एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट सीरीज़ है। रिओट गेम्स ने वीसीटी चैंपियंस 2023के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर 2.25 मिलियन डॉलर करने की घोषणा की थी।

वैलोरेंट नए अपडेट जारी करके अपनी टीम पर आधारित प्रतिस्पर्धी प्रणाली, प्रीमियर में सुधार करता जा रहा है, जो एपिसोड 7 एक्ट II के साथ शुरू होने वाला है। इसमें गेमर्स को आधिकारिक डिवीजनों की शुरूआत, साप्ताहिक मैचों में विस्तार कर प्रतिस्पर्धी पूल में सभी 7 मानचित्रों को शामिल करने और खिलाड़ियों के करियर के प्रदर्शन एवं परिणामों की विस्तृत ट्रैकिंग का अनुभव मिल सकता है। ये इन्हेंसमेंट प्रतिस्पर्धी वैलोरेंट अनुभव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

वैलोरेंट प्रीमियर किस प्रकार रिओट गेम्स की योजनाओं के लिए फिट है, इस बारे में रिओट गेम्स के कंट्री हेड, इंडिया एवं साउथ एशिया, अरुण राजप्पा ने कहा: “गेम के लॉन्च से ही भारत में वैलोरेंट समुदाय काफ़ी उत्सुक और उत्साहित है। वैलोरेंट प्रीमियरके लिए हमने काफ़ी ज़्यादा दिलचस्पी दर्ज की है। अब हम यह देखने को उत्सुक हैं कि खिलाड़ी इस नए प्रतिस्पर्धी मोड में क्या कर सकते हैं। हम जानते हैं कि भारतीय गेमर्स अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए और ज़्यादा अवसर चाहते हैं, और हम वैलोरेंट प्रीमियरके साथ उन्हें यह मौक़ा दे रहे हैं।”

साउथ एशियन ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता के परिदृश्य में वैलोरेंट ने तेज विकास किया है। भारतीय टीमों ने वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता हासिल की है। सब्यसाची “एंटीडोट” बोस के नेतृत्व में ईस्पोर्ट्स टीम ओरंगुटान गेमिंग ने इस साल लगातार विजय हासिल की, और इसीलिए उन्हें बैंकॉक, थाईलैंड में वैलोरेंट चैलेंजर्स असेंशन में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौक़ा मिला। इसी प्रकार ईस्पोर्ट्स एथलीट, अभिरूप “लाइटनिंगफास्ट” चौधरी का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्लोबल ईस्पोर्ट्स ने सियोल, दक्षिण कोरिया में वैलोरेंट चैंपियंस टूर में एशिया-पैसिफ़िक क्षेत्र की टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की। वैलोरेंट प्रीमियरमें नामांकन कराने की शुरुआत 29 अगस्त से होगी, जो 6 सितंबर को बंद हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button