उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

16 सूत्रीय मांगों का  मुख्यमंत्री को सम्बोधित का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीएम 02 गोविन्द मौर्या को सौपा गया

माशिसं के शिक्षकों ने निकाली मोटर साइकिल रैली

लखनऊ : पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन तथा सेवा शर्तें, निःशुल्क चिकित्सा, वंचित तदर्थ शिक्षको का विनियमतीकरण एवं वेतन भुगतान आदि 16 सूत्रीय मांगों का  मुख्यमंत्री को सम्बोधित का ज्ञापन उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली के समापन पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीएम 02 गोविन्द मौर्या को सौपा गया। मोटर साइकिल रैली में भारी संख्या में शिक्षिकाएं भी सम्मिलित थी।

ए0सी0एम मौर्या ने ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने बताया कि संघर्ष के दूसरे चरण में संगठन प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश के सभी जनपदों में मोटर साइकिल रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। डा. मिश्र ने बताया कि यदि मांगों की पूर्ति नहीं होती है संघर्ष के तीसरे चरण में 11 सितम्बर से 18 सितम्बर तक प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालयों पर धरना/प्रदर्शन होगा और धरने के समापन पर संयुक्त शिक्षा निदशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। यदि फिर भी कोई कार्यवाही नही होती है तो अक्टूबर मे प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना/प्रदर्शन होगा।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली के प्रतिभागी शिक्षक एवं शिक्षिकाएॅ अप- 01ः00 से क्वींस इण्टर कालेज मे एकत्र होने लगे थे। लगभग 02 बजे मोटरसाइकिल रैली क्वीन्स इण्टर कालेज, लालबाग से प्रेस क्लब से परिवर्तन चौक से स्वास्थय निदेशालय चौराहा पहॅुचे। वहां पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ए0सी0एस0 02 गोविन्द मौर्या ने प्रदेशीय उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ज्ञापन प्राप्त कर जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को प्रेषित करने के लिए आश्वस्त किया।


मोटर साइकिल रैली में प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमीर अहमद, डा0 मीता श्रीवास्तव, जिलामंत्री महेश चन्द्र,कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय – व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, संरक्षण समिति के संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, डा0 पी0के0 पन्त, सुमन लता, मंजू चैधरी, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डा0 एस0के0 माणि शुक्ल आर0पी0 सिंह, के0पी0वर्मा, डा0 अनिल तिवारी, सत्यपाल सिंह, प्रीति गौतम, आर0आर0 गौतम, साकेत सौरभ बन्धु, सुमित अजय दास, स्वपनिल वाटसन, राजेश ़द्विवेदी, साजिद सईद खां, रजनेश कुमार शुक्ल, दिलीप कुमार आदि सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button