प्राथमिक विद्यालय मवैया, जोन-3, आर्य नगर में संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को संरक्षा ज्ञान दिया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी संजीव शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ जंक्शन स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन के समीप रिहायशी क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय मवैया, जोन-3, आर्य नगर में संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को संरक्षा ज्ञान दिया गया।

संरक्षा ज्ञान के माध्यम से बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटको को अथवा उपरिगामी सेतु से ट्रैक पार करने और गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने एवं रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा लाइन किनारे जानवरों को न आने देने के संबंध में संरक्षा जागरूकता हेतु संरक्षा जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर बच्चों में 200 संरक्षा पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण भी किया गया ।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार /संरक्षा सलाहकार /लोको एवं विद्याभूषण/ संरक्षा सलाहकार/कैरज एण्ड वैगन आदि कर्मचारी उपस्थित थे।



