उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा: पीएनबी मेटावर्स

अब बैंकिंग का अनुभव वर्चुअली कहीं भी, कभी भी

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक ने एआई ( इंफ्रासाफ्ट टेक्नालाजी लिमिटेड) द्वारा संचालित पीएनबी मेटावर्स की शुरूआत की है। यह बैंक की एक वर्चुअल शाखा है जहां इसके वर्तमान व नए ग्राहकों को अनूठा बैंकिग अनुभव मिलेगा जो अब बैंक की विभिन्न सेवाओं व उत्पादों जैसे बैंक डिपाजिट, रिटेल/एमएसएमई ऋण, डिजिटल उत्पाद, महिला/वरिष्ठ नागरिकों के उत्पाद, डू इट योरसेल्फ और सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

पीएनबी ने बैंक की मेटावर्स शाखा को इस तरह विकसित किया है जहां इसके प्रतिष्ठित ग्राहकों को घर या कार्यालय में आराम से अपने मोबाइल फोन अथवा लैपटाप के जरिए इसके वर्चुअल वातावरण तक खास पहुंच मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त यह ग्राहकों को डिजिटल अवतारों के जरिए परंपरागत बैंकिंग गतिविधियों के संचालन में तल्लीन कर देने वाला 3डी अनुभव प्रदान करेगी।

अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंटरनेट के इस नए फेज में जो साइट्स और एप्स के पृथक संग्रह से एक सुदृढ़ 3 डी वातावरण में उपजा है, वहां काम करते हुए सोशल प्लेटफार्म पर जाना उतना ही आसान है जैसे कि कार्यालय से गली की दूसरी तरफ के मूवी थियेटर में जाना।

उन्होंने कहा कि आज हमें अपने जेन जेड ग्राहक आधार के लिए उच्चीकृत डिजिटल अनुभव को पेश करते हुए गर्व हो रहा है। हमें यकीन है कि अपने तकनीकी सहभागियों किया.एआई ( इंफ्रासाफ्ट टेक्नालाजी लिमिटेड) के साथ हम अपने ग्राहकों की वर्चुअली मदद कर सकेगें और उन्हें वह सब सूचनापरक सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगे जो किसी भी शाखा में मिलती है। इस तकनीक से हम अपने ग्राहकों के एंगेजमेट रेट के बढ़ने, ग्राहकों के अधिग्रहण की प्रक्रिया में सुधार और उन्हें उच्च स्तरीय वैयक्तिक ग्राहक अनुभव देने की आशा करते हैं।”

कल्याण कुमार, कार्यपालक निदेशक, पीएनबी ने जोर देते हुए कहा  कि मेटावर्स हमें एक अनूठी क्षमता प्रदान करती है निर्जीव दुनिया को सजीव बनाने की — एक दुनिया जिसका हम अनुभव कर सकते है, एक दुनिया जिससे हम अपने अवतारों का उपयोग करते हुए संवाद कर सकते हैं और एक दुनिया जहां हम साल्यूशन्स दे सकते है व्यवसायों और मानवता को.

राजेश मृजांकर, एमडी एवं सीईओ, मेसर्स किया.एआई ने कहा, “सुपीरियर बैंकिंग साल्यूशन देने की पीएनबी की मेटावर्स यात्रा का हिस्सा बनते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है। हमने सफलतापूर्वक मेटावर्स में एक विशिष्ट प्लेटफार्म विकसित किया है जो सभी तरह की बैकिंग सेवाओं को एक परस्पर संवाद योग्य, सुरक्षित और तल्लीन कर देने वाला वर्चुअल अनुभव दे सकता है।“

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मेटावर्स बैंक की, “इसके उपयोगकर्त्ताओं की और पूरे बैकिंग व वित्तीय उद्योग की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को पूरा करने में मदद करेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button