अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक बैठक संपन्न

लखनऊ : लखनऊ बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाखा मऊ गांव में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक बैठक 25 जून को संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन संगठन के चेयरमैन माननीय सुरेश सिंह तोमर जी उपस्थित रहे जिनका सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर जी द्वारा भाखा मऊ निवासी जमालुद्दीन बेग उर्फ कल्लू नेता को संगठन का तीसरी बार जिलाध्यक्ष लखनऊ घोषित किया गया । बैठक बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा गांव गांव – गांव जन जागरण अभियान चलाए जाने पर चर्चा पर्यावरण कार्यक्रम किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन सुरेश सिंह तोमर ले मानव अधिकार के हनन को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर मानव अधिकार हनन हो गया ऐसे में किसी प्रकार आयोग तक संगठन पीड़ित व्यक्ति की बात पहुंचाए साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि अगर अंधाधुंध पेड़ों को कटान नहीं रूका गया तो वह दिन दूर नहीं कि जब प्रत्येक व्यक्ति को छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा ।इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है एवं को बचाने की जरूरत है ।
मनोनीत जिलाध्यक्ष जमालुद्दीन बेग उर्फ कल्लू ने बैठक में कहा कि लखनऊ जिला मानवाधिकार हनन से जुड़े पीड़ित की आवाज बनकर उनकी मदद करने का संकल्प लेते हुए संगठन के पदाधिकारियों को साथ मिलकर वह संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार मेहता, राष्ट्रीय वेलफेयर सेक्रेटरी लखनऊ स्नेह लता मिश्रा, संगठन प्रमुख उत्तर प्रदेश डॉ मनु सिंह चौहान, सरस्वती प्रताप रावत राष्ट्रीय प्रवक्ता, जाकेश सिंह प्रदेश प्रभारी, आर बी गुप्ता संगठन सचिव, अशुल मिश्रा, अखिलेश गुप्ता नगर अध्यक्ष, उमाशंकर तिवारी, सचिव सामाजिक प्रकोष्ठ ,अखिलेश अग्रवाल, बख्शी तालाब के चेयरमैन गनेश रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव, मोहम्मद अंसार अहमद, रमेश सिंह रवि, अकरम उर्फ बबलू, मंजू देवी, सपना वर्मा, सुमन ,कविता, सुभाषिनी, प्रियंका सिंह, नीलम, राजकुमार, श्रीराम, प्रेमलाल,एहतेशाम, भीखा प्रसाद, मोहम्मद जमील हसीब अहमद ,संदीप कुमार, विवेकआदि लोग शामिल रहे।



