उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे स्टेडियम लखनऊ में हुंकार महारैली 27 जून को 

पुरानी पेंशन के लिए राज्य और केन्द्र कार्मिकों का अगला कदम, बड़े वाहनों के लिए बनाए गए तीन पार्किग स्थल

लखनऊ । पुरानी पेंशन को लेकर जनपदीय रथयात्रा के उपरान्त पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच की प्रस्तावित हुंकार महारैली 27 जून को रेलवे स्टेडियम होगी। महारैली की तैयारी में जुटे केन्द्रीय और राज्य कर्मचारी संगठनों के हजारो कार्मिकों ने प्रदेश भर से आ रहे वाहनों के रूकने के लिए तीन पार्किग स्थल बनाए है। पानी के साथ भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। महारैली की व्यवस्थाओं की समीक्षा केन्द्र और राज्य कर्मचारी संगठन तीन स्तर पर कर रहे है। केन्द्र और राज्य कर्मचारी संगठनों ने इस रैली में एक लाख तक की संख्या में केन्द्र एवं राज्य कर्मचारियों के एकत्रित होने का अनुमान लगाया है। लगातार षान्तिपूर्व तरीके से पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य एवं केन्द्र कार्मिका का यह अगला कदम है। इस महारैली के दौरान केन्द्र स्तर पर दिल्ली में किसी वृहद आन्दोलन की घोषणा की जा सकती है।

हुंकार रैली को का. शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री एआईआरएफ,इं. हरिकिशोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, कामरेड. आर.के. पाण्डे मण्डल मंत्री एनआरएमयू, सुशील पाण्डेय अध्यक्ष उ.प्र. प्रदेषीय प्राथमिक शिक्षक संघ, योगेश त्यागी अध्यक्ष उ.प्र. जू. हा. स्कूल शिक्षक संघ, का. एस.बी. सिंह सेक्रेटरी जनरल/कन्फ्रेडरेशन पी.ए.क्यू. शिवबरन सिंह यादव महामंत्री, इं. एन.डी. द्विवेदी, विभूति मिश्रा रेलवे, सुशील पाण्डेय प्रान्तीय अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, इं. जी.बी. पटेल विद्युत परिषद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,डा.नरेश, प्रेम कुमार सिंह, वीरेन्द्र चौहान अध्यक्ष वि.वि. महा. वि. शिक्षक संघ, राममूरत यादव अध्यक्ष लेखपाल संघ, इं. राकेष त्यागी अध्यक्ष,जी.एन. सिंह महासचिव डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, सुशील त्रिपाठी अध्यक्ष उ.प्र. मिनीस्टिीरिय कलेक्ट्रेट संघ, चेत नारायण सिंह पूर्व एमएलसी, राजबहादूर सिंह चन्देल एमएलसी, डा. आकाश अग्रवाल एमएलसी, ओंमकार नाथ तिवारी महामंत्री उ.प्र. सचिवालय संघ, शिव गोपाल सिंह अध्यक्ष सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ, का. के.एल. गुप्ता महामंत्री एनईआरएमयू, का. बंसत चतुर्वेदी अध्यक्ष एन.ई.आर.एम.यू. का. कामरान अहमद मण्डल मंत्री इज्जतनगर, कां. एस.यू. शाह जोनल सचिव, का. राजेष चौबे मण्डल मंत्री मुख्यालय, का. अनूप वाजपेई मण्डल मंत्री कारखाना सहित केन्द्र और राज्य कर्मचारी संगठन के र्षीष नेता हुंकार रैली को सम्बोधित करेगें। पूरे प्रदेश से आने वाले चार पाहिया वाहन बसों आदि के लिए दुर्गापुरी स्टेषन तथा मवैया तिराहा के मध्य बनाई गई पार्किग में फैजाबाद रोड़ और सुलतानपुर रोड़ से आने वाले वाहन वाया शहीद पथ, तेलीबाग, बंगलाबाजार, अवध हास्पिटल मवैया होते हुए पहुंचेगे। जबकि पार्किग बी में कानपुर रोड़ आगरा एक्सप्रेेस वे, हरदोई रोड और सीतापुर रोड से महारैली में षामिल होने वाले वाहन अवध नर्सिग होम, मवैया तिराहा ऐषबाग रोड से पार्किग स्थल निलांश पहुंचेगें। सी पार्किग स्थल पर रायबरेली रोड से आने वाले वाहन बाया तेलीबाग, बंगला चौराहा इंकोगार्ड होते हुए यदुनथ चौक से छत्ते वाले पुल के मध्य पार्क होगे। जरूरत पड़ने पर वाहनों के लिए वैकाल्पिक पार्किग व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button