उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सिडबी ने आईआईए के साथ लखनऊ में दी एमएसएमई ऋण उत्पादों की जानकारी

सिडबी ने किया एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ : सिडबी लखनऊ शाखा कार्यालय ने भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) के साथ मिलकर “एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम-2023” का आयोजन किया । आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सिडबी के प्रत्यक्ष ऋण उत्पादों और सहायता योजनाओं की जानकारी दी जा सके और एमएसएमई पारितंत्र में सिडबी द्वारा की जा रही विभिन्न डिजिटल और नवीनतम पहलकदमियों के बारे में जागरूकता का प्रसार हो।

मनीष सिन्हा, महाप्रबंधक, सिडबी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ ने अपने संबोधन में कहा कि सिडबी ने अपने प्रत्यक्ष ऋण संचालन के डिजिटलीकरण और सरलीकरण को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक के रूप में लिया है जिसने ग्राहक अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है और ऋण निष्पादन समय में सुधार किया है । उन्होंने आगे कहा कि संपूर्ण प्रत्यक्ष ऋण संचालन को कागज रहित और निर्बाध डिजिटल यात्रा बनाया गया हैं जो कि अधिक चुस्त, उत्तरदायी और ग्राहक अनुकूल हैं। श्री प्रभाकर प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक, सिडबी ने ओएनडीसी प्लैटफ़ॉर्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

विकास बालानी, सहायक महाप्रबंधक, सिडबी, लखनऊ शाखा कार्यालय ने अपने भाषण में उल्लेख किया कि लखनऊ शाखा विशेष रूप से स्थानीय एमएसएमई ग्राहकों को समर्पित है और सभी उद्यमियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने सिडबी की विभिन्न प्रत्यक्ष सहायता योजनाओं पर एक प्रस्तुति भी दी और अपनी ऋण प्रक्रिया के डिजिटलीकरण में बैंक द्वारा की गई उल्लेखनीय पहलों पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में भारतीय उद्योग संघ का प्रतिनिधित्व  मनदीप बजाज, वाइस चेयरमैन, लखनऊ आईआईए तथा  आनंदी अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन, वीमन विंग, लखनऊ आईआईए, ने किया जिन्होंने उपस्थित एमएसएमई उद्यमियों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इस कार्यक्रम में लखनऊ/ निकट के क्षेत्रों के एमएसएमई उद्यमी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button