उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखनऊ : 9वें ’विश्व योग दिवस’ को इस वर्ष की थीम ’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में बहुउद्देशीय हाल, रेलवे अधिकारी दिलकुशा क्लब, बन्दरियाबाग लखनऊ में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन), अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति तथा शाखाधिकारियों ने आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने कहा कि योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्ति तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को सम्पादित करता है। वर्तमान परिवेश में योग को आवश्यक बताते हुये उन्होंने कहा कि इस वैश्विक आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग की भारतीय प्राचीन पद्धति को आम जनमानस तक पहुँचाना है। रेलकर्मी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर अपने को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुये निर्बाध रेल संचलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी रेल कर्मियों से आह्वाहन किया कि योग को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाये। योग के माध्यम से शरीर के अनेक रोगों एवं व्याधियों को सहज रूप से दूर किया जा सकता है। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने हेतु प्राणायाम एवं योग की अन्य विधाओं का अभ्यास किया।
इसके साथ ही रेलवे मनोरंजन संस्थान बादशाहनगर, रेलवे मनोरंजन संस्थान ऐशबाग, अवध रनिंग रूम लखनऊ जं., रेलवे मनोरंजन संस्थान गोण्डा, डीजल लाबी गोरखपुर एवं मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ में बहुउद्देशीय हाल तथा विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों एवं रेलवे चिकित्सकों की देख रेख में रेलवे कर्मचारियों को योग से सम्बन्धित जानकारियों, योगाभ्यास, ध्यान आदि के माध्यम से योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान की गई।
जिसमें योग प्रशिक्षकों ने योग संबंधित विभिन्न आसनों जैसे त्रिकोणासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन, अर्धचक्रासन, शलभासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं प्राणायाम के माध्यम से उपस्थितजनों को विभिन्न रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, अर्थराइटिस, डायबिटिज, हृदय संबंधी रोग, गैस तथा कब्ज के निवारण हेतु योगाभ्यास कराया एवं परामर्श प्रदान किया तथा मण्डल के सभी स्टेशनों व रेल परिसरों में योगाभ्यास संबंधी जिंगल्स एवं वीडियो क्लिप को प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने आयोजित कार्यक्रम में पधारे योग प्रशिक्षकों को एव अन्य केन्द्रो पर नामित अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शाल प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर व अन्य अधिकारी, भारत स्काउट एवं गाइडस के बच्चे एवं रेलवे कर्मचारीगण तथा उनके परिवारीजनों ने उत्साहपूवर्क भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button