उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सांसद मनोज तिवारी ने प्रातः मॉर्निंग जॉगर्स से भेट कर हाल जाना और संवाद किया

लखनऊ : संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे सांसद मनोज तिवारी प्रातः बॉटनिकल गार्डन और शर्मा टी स्टॉल पहुंचे और उपस्थित लोगों से संवाद कर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाएं बतायी और अन्य विषयों पर चर्चा और संवाद किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बॉटनिकल गार्डन में प्रातः काल मॉर्निंग वॉकर्स के साथ जोगिंग करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया। उत्साहित लोगों ने साथ में सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। गीत की फरमाइश पर उन्होंने कहा कि प्रातः काल पूजन का समय है तो सभी लोगों के साथ “राम सिया राम, सिया राम जय जय राम” भजन भी गया।


तलाब में बड़ी संख्या में खिले कमल दिखाते हुए लोगों ने कहा कि देखिए हर जगह कमल ही कमल खिले हैं जिस पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल को चुना था जिसका लाभ आज देश के हर वर्ग को प्राप्त हुआ है और आगामी लोकसभा में फिर से कमल खिलाना है इसी आग्रह के साथ आप सबके बीच लखनऊ में उपस्थित हूं।

सैर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे मीडिया बंधुओं के के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि “केजरीवाल सबसे भ्रष्टतम नेता है जो मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, शीला दीक्षित जी को जेल में डालना चाहते थे, लालू यादव जी को जेल में डालना चाहते थे, आज उन्हीं के चरणों में जाकर भिक्षा मांग रहे हैं कि मुझे बचा लो ।चाहते हैं कि उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच ना हो। तो मैं यह आप लोगों से पूछना चाहूंगा कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो उस पर कोई आरोप लगा है, चाहे वह स्वयं मनोज तिवारी पर लगा हो तो उसकी जांच अवश्य होनी चाहिए। तो मेरा यह विश्वास है कि 2025 तक अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

जेल का दरवाजा अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रहा है। शराब घोटाला, मजदूरों के कल्याण कोष का घोटाला, स्कूल घोटाला जैसे इतने घोटाले के आरोप हैं कि उनको अब कोई भी नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा की यहां आकर प्रातः सैर भी हो गई, लोगों से भेंट भी हो गई, लखनऊ की तहजीब भी देखने को मिली और लोगों का प्यार भी मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button