उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी का सम्मान समारोह 13 को राजभवन में अलंकृत हांगे कला विद्वान

लखनऊ, । गांधी सभागार राजभवन में कल 13 जून को सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के वर्ष 2020 के सम्मानों से 18 विद्वानों को अलंकृत करेंगी। समारोह में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का अनुबंध भी दोनों प्रदेशों के संस्कृति मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षरित किया जायेगा। समारोह में अलंकरण और अनुबंध से पहले प्रदेश के कलाकारों का दल ढेढिया नृत्य और मध्य प्रदेश के लोक नृत्यकारों का दल गोण्ड जनजातीय गुदुमबाजा नृत्य की प्रस्तुति करेंगे।
पुरस्कृत होने वाले कला विद्वानों में कथक गुरु डा.पूर्णिमा पाण्डे, संगीत गायक युगांतर सिंदूर, श्रद्वेय कुंवरजी अग्रवाल व श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव को अकादमी की रत्न सदस्यता मिलेगी। साथ ही निर्माता निर्देशक व अभिनेता डा.चन्द्रप्रकाश द्विवेदी को बीएम शाह पुरस्कार और विपुलकृष्ण नागर को सफदर हाशमी पुरस्कार मिलेगा। अकादमी सम्मान से वाराणसी के महंत प्रो.विशम्भरनाथ मिश्र, डा.अनन्त नारायण सिंह, विशाल कृष्णा, अष्टभुजा मिश्र, पं.विनोद लेले व फतेह अली खां, बरेली के डा.बृजेश्वर सिंह, गोरखपुर के डा.शरदमणि त्रिपाठी, गौतमबुद्धनगर के ब्रह्मपाल नागर, महोबा के भूरा यादव राकेश और लखनऊ के पं.रामेश्वर प्रसाद मिश्र, व अनिल मिश्रा गुरुजी को अलंकृत किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button