उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्षों में भारतीय राजनीति व देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं:मुकेश शर्मा

पश्चिम विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पश्चिम विधानसभा के जेएस लान ,कैंपल रोड में संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा व पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

मुकेश शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्षों में भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार के दौरान कई योजनाओं की पहल की गई जिनमें से जन धन योजना में 45 करोड़ जनधन खाता खोलें गए,उज्जवला योजना में 9.5 करोड़ लोगों को मुफ्त में गैस कनेक्शन,स्वच्छ भारत अभियान ,आयुष्मान भारत योजना में 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ, 18000 गांव में बिजली पहुंचाई गई व सौभाग्य योजना से निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष सेवा और समर्पण के 9वर्ष हैं। इनके अलावा जीएसटी, आर्थिक सुधारों की पहल , घर-घर तक बिजली पहुंचाना ,हर घर नल ,नई सड़कों का निर्माण, देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में सुधार ,आत्मनिर्भर भारत अभियान , जल जीवन मिशन अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया है। भव्य राम मंदिर का निर्माण, उज्जैन महाकाल का लोकार्पण ,काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण ,नए संसद भवन का निर्माण आदि ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। देश का मान-सम्मान बढ़ाया गया है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आउटर रिंग रोड अत्याधुनिक एयरपोर्ट ,गोमती नगर रेलवे स्टेशन और लखनऊ के लिए 19 फ्लाई ओवरों की सौगात दी । सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि इस मौके पर लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, नगर मंत्री यूएन पांडे, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष गणेश वर्मा ,सत्येंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष विपिन सोनकर महामंत्री दीपक सोनकर शैलू, विमल चौधरी, महिला मोर्चा के महामंत्री अर्चना साहू, के नगर महामंत्री अभिषेक कुमार गुप्ता व मोर्चों के मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button