गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है भाजपा सरकार : जयवीर सिंह
उत्तर विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियानों के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित उत्तर विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, एमएलसी मोहसिन रजा और अवनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है।
मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, उज्जवला योजना, मुफ्त राशन योजना, हर घर नल कनेक्शन आदि योजनाओं द्वारा गरीबों का कल्याण किया है जिसको जरूरतमंद तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश योगी सरकार देश में अग्रणी है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे है और देश की राजनीति में स्वर्णिम काल है। पिछली सरकारों में जो भी योजनाएं चलाई जाती थी उसमें बिचौलिए योजना का पूरा लाभ आमजन तक नहीं पहुंचने देते थे परंतु अब सभी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है। 2014 से पहले जब कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाता था तो परिवार पर बड़ा संकट खड़ा हो जाता था उसके इलाज में महिलाओं के गहने तक बिक जाते थे पर प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत 50 करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया है।
विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी यहां बैठे हैं उनके मन में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी योगी जी और यहां के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह जी के प्रति मन में अपार श्रद्धा का भाव है। देश का प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं का लाभार्थी है। कॉविड काल के समय में प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत मुफ्त वैक्सीन का लाभ मिला है और जिसकी बदौलत हम यहां स्वस्थ एक साथ बैठे हैं।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि डालीगंज में मानस मंदिर हॉल में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सम्मेलन संयोजक घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, लव कुश त्रिवेदी ,पार्षद अनुराग मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, मानसिंह ,सी.बी सिंह सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में मेवालाल, कैलाश यादव ,अमित शुक्ला ,अवधेश, गौतम शिवबालक, मोनिका प्रजापति, अरविंद कश्यप, भैया लाल, सूरज देवी, इंदु दीक्षित, रेनू मिश्रा, सिंधु शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्हें आवास, उज्जवला ,शौचालय व राशन जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है।



