कालका जी वार्ड में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं कालकाजी से निगम पार्षद योगिता सिंह द्वारा पेट्रोनेट एल.एन.जी. लिमिटेड की पहल से एवं माता चकेरी फाउंडेशन के सहयोग से कालकाजी वार्ड में जरूरतमंद महिलाओं को 250 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी थे एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा उपस्थित थे और उन्होने महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं।

इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह सिर्फ एक सिलाई मशीन नहीं बल्कि एक पूरे परिवार के लिए रोजगार का माध्यम है। सीएसआर एक ऐसी पहल है जिसके अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान और उसके बाद भी बहुत सारे काम किये गये हैं जैसे कि बच्चों के लिए अस्पताल बनवाये, स्कूलों में कमरे बनवाये और बच्चों को कम्प्यूटर सिखाया इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए भी अनेकों काम किये गये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उस वक्त 14 करोड़ परविरों के पास गैस सिलेंडर थे जो आज 31 करोड़ 50 लाख परिवारों के पास हो गए हैं, उज्जवला योजना के तहत 9 करोड़ 60 लाख परिवार लाभांवित हुए हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय बनाना इत्यादी सारे काम मोदी सरकार में हुये हैं। श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सारी योजनाओं में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कुछ लोग सपने देखते हैं और कुछ लोग सपनों को पूरा करते हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सपने को देखा भी और उसे पूरा भी किया। आज सिलाई मशीन वितरित की जा रही हैं, यह महज सिलाई मशीन नहीं बल्कि माताओं-बहनों को काम मिले और कोई भूखा ना सोये, जैसी बातें करते वक्त हमने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने का काम भी हम इसके माध्यम से कर रहे हैं। आज भाजपा दूसरी पार्टियों से अलग है तो उसका सबसे बड़ा कारण है कि हमने जो कहा उसे पूरा किया।

श्री सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का काम हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली भर में 33 लाख परिवरों को उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर महिलाओं को बांटकर किया है। आने वाले समय में दिल्ली के अंदर 10 हजार से अधिक सिलाई मशीन वितरित की जायेंगी।
योगिता सिंह ने कहा है कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिर्फ हम महिलाओं को सिलाई मशीन ही नहीं दे रहे हैं बल्कि कालकाजी वार्ड में एक सिलाई सेंटर भी जल्द खोलेंगे, जिसमें महिलाओं को सिलाई मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम करने के लिए उनको कच्चा माल भी उपलब्ध करवायेंगे और साथ ही उसकी मार्किटिंग भी करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी हरीश खुराना, इम्प्रीत सिंह बक्शी, बृजेश राय, विक्रम मित्तल, नीलकांत बक्शी आदि उपस्थित थे।



