महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान इमिलिया कोडर पचपेड़वा में जयंती समारोह आयोजित
खिलाड़ियों व समाज सेवी,प्रधानों को किया गया सम्मानित

बलरामपुर : जनपद बलरामपुर में दीनदयाल शोध संस्थान इमलिया कोडर पचपेड़वा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई. जिसमें थारू जनजाति बेटियों ने गीत संगीत से जलवा बिखेरा महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य साकेत मिश्रा ,विशिष्ट अतिथि श्रावस्ती लोकसभा सांसद शिरोमणि वर्मा, संस्था के प्रधान सचिव अतुल कुमार जैन,प्रभारी ग्रामोदय प्रकल्प गोंडा रामकृष्ण तिवारी, सौम्य अग्रवाल,प्रमोद चौधरी रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,ब्लाक प्रमुख मनोज पांडेय,अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव आदि लोगों ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.

मुख्य अतिथि एमएलसी साकेत मिश्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस के प्रतीक थे उनका घोड़ा चेतक भी बड़ा निराला था इतिहास में जब भी वीरता की चर्चा होगी तो महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक सबसे पहले याद किया जाएगा. इसके बाद जन शिक्षण संस्थान गोंडा की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. संस्था के प्रधान सचिव अतुल कुमार जैन,प्रभारी ग्रामोदय प्रकल्प गोंडा रामकृष्ण तिवारी व महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रताप पांडे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया.

प्रधानाचार्य ने बताया कि 56 गांव में खेल प्रतियोगिताए हुई प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया 17 गांव के थारू प्रधानों को भी सम्मानित किया गया 400 बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया खेलों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र भेंट किया गया.

कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के इंजीनियर अशोक कुमार पांडे व कृषि विज्ञानिक डॉ अंकित तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना की. थारू जनजाति के बच्चों ने झुमरा नित्य प्रस्तुत कर सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया. मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया.

कार्यक्रम में गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू,प्रमोद चौधरी जिला प्रभारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद बलरामपुर रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर, विशुनपुर विश्राम के परियोजना अधिकारी तेजपाल सिंह,संस्कृत कार्यक्रम की उर्मिला पांडेय,वेद प्रकाश पांडे,मनीष शुक्ला,मंगल प्रसाद थारू गोदावरी देवी,प्रधान प्रेमलाल,सुनील कुमार थारू, धनीराम संतोष कुमार फूलमती नीलम व जोगेंद्र थारू मौजूद रहे.



