उत्तर-प्रदेशपंजाबबड़ी खबरलखनऊ

आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है : संजय गुप्ता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदन नगर, आलमबाग" इकाई का हुआ गठन

लखनऊ : “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ” के तत्वावधान में आलमबाग बस अड्डे के सामने स्थित होटल होम इन में “व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक” का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा उनकी उपस्थिति में चंदन नगर, आलमबाग मार्केट के व्यापारियों ने एकजुट होते हुए अपनी समस्याओं के समाधान के लिए “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदर नगर ,आलमबाग” इकाई का गठन किया

” व्यापारी संगोष्ठी” को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां हैं विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण परंपरागत व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है. संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा ई कॉमर्स व्यापार करने की नई विधा है. युवा ग्राहकों ने इसे अपना लिया है.

व्यापारियों को भी अपने व्यापार को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर लाना होगा उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों को ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए सभी बाजारों में जल्दी ही सेमिनार करेगा तथा व्यापारियों को ई कॉमर्स से जुड़ने के लिए संगठन लगातार व्यापारियों को जागरूक कर रहा है. उन्होंने कहा व्यापारियों की एकजुटता से ही सभी समस्याओं का समाधान संभव है स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए व्यापारियों की एकजुटता ही एकमात्र हल है.


उन्होंने कहा सरकार का जीएसटी कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है लेकिन परंपरागत व्यापारियों का व्यापार लगातार घट रहा है यह एक बड़ी चिंता की बात है इसका सीधा अर्थ है की व्यापार ई-कॉमर्स पर शिफ्ट हो रहा है.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी को रोकने के लिए देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी की तुरंत आवश्यकता है. उन्होंने केंद्र सरकार से ई कॉमर्स पॉलिसी लागू किए जाने की मांग की.


गठन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदन नगर, आलमबाग” इकाई का गठन हुआ.जिसमें चेयरमैन -हरीश कोहली,अध्यक्ष- मनमोहन सिंह मोनी,वरिष्ठ महामंत्री-रघुवर दयाल पांडे महामंत्री,अनिल कुमार सिंह,दीपू पांडे ,मनप्रीत सिंह (बिट्टू), जसवीर सिंह, विकास अरोड़ा, कोषाध्यक्ष- कवलजीत सिंह छतवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,-महेंद्र पाल सिंह सेठी, इंदर सिंह छाबड़ा,भूपिंदर सिंह,रणवीर सिंह भसीन,उपाध्यक्ष :-शैली छाबड़ानरेंद्र पाल सिंह सेठी मोहम्मद अब्बास,हरपाल सिंह सेठी,नरेंद्र कुमार ग्रोवर,बलवीर सिंह खुराना इंद्रपाल सिंह सचदेवा, संगठन मंत्री, समीर (मनी ),मनजोत सिंह कोहली,संदीप सिंह कोहली संतराम सिंह धनजल गुरदीप सिंह, राजू गुलियानी, सौरभ द्विवेदी,मंत्री, एसपी शर्मा,करणआहूजा,नंदकिशोर,अजमेर सिंह,सुरजीत सिंह सहगल विनोद कुमार, मोहम्मद रेहान,बंटू,प्रचार मंत्री :- पीपी शर्मा विधि सलाहकार सुनील सिंह चुने गए,संरक्षक मंडल, मनमोहन सिंह सेठी,विजय कुमार भाटिया,शिव कुमार,पीयूष दीवान,कर्तार सिंह,सुरजीत सिंह राजपाल, गुरदीप सिंह सेठी चुने गए.

“व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक” को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, नगर महामंत्री मोहित कपूर, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष गोपाल जालान, सुमित कनोडिया, श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ब्रहम प्रकाश अवस्थी ने भी संबोधित किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button